भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल और अक्षरा सिंह का हॉट वीडियो हो रहा वायरलपटना, जेएनएन।खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी भोजपुरी फिल्म जगत (Bhojpuri Films) के बड़े नाम हैं। दोनों ने एक साथ कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर खेसारीलाल यादव और अक्षरा सिंह ( Akshara Singh) का हॉट डांस लोगों को दीवाना बना रहा है।ये गाना भोजपुरी फिल्म साथिया का है और इस फिल्म के गाने भोजपुरी फैन्स के बीच खासे लोकप्रिय हुए थे। 'आई लव यू रानी (I Love You Rani Bhojpuri Song)' इन्हीं गानों में से एक है, जो धूम मचा रहा है।यह गाना इंटरनेट पर सुपरहिट रहा है और लाखों बार देखा जा चुका है। गाने में अक्षरा सिंह खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं जबकि खेसारीलाल यादव भी डैशिंग लुक में दिख रहे हैं। इस भोजपुरी गाने का हॉट डांस वीडियो भोजपुरी फैंस को दीवाना बना देने के लिए काफी है।साथ ही आपको बता दें कि डीजे म्यूजिक के लिए यह लोकप्रिय भोजपुरी गानों में से एक है। गाने में अक्षरा सिंह साड़ी में खेसारीलाल यादव के साथ इंटीमेट डांस करती नजर आ रही हैं।खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म जगत (Bhojpuri Films) के स्टार हैं। वह एक एक्टर तो हैं ही साथ लोकप्रिय चर्चित सिंगर भी हैं। उनके भोजपुरी गाने अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। साथ ही अक्षरा सिंह की लोकप्रियता भी कुछ कम नहीं है। भोजपुरी फैंस के बीच उनकी पहचान भोजपुरी क्वीन की रही है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Kajal Kumari
Source: Dainik Jagran June 10, 2019 09:16 UTC