कुत्तों और इंसान का रिलेशन बड़ा प्यारा है। उनकी वफादारी हमेशा ही हमें हैरत में डालती रही है। हालही में एक 10 वर्षीय बच्चे को भेड़िए से बचाने के लिए कुत्तें ने अपनी जान दे दी। मामला रूस के Sindor, Komi Republic का है।खेल रहे थे बच्चे तभी किया अटैकइस बच्चे का नाम Yemelyan है वो अपने भाई-बहनों के साथ खेल रहा था। इस बीच वो बर्फ में जाकर छुप गया। वहां एक भेड़िया आया। वो Yemelyan की ओर बढ़ने लगा। तभी उनका डॉग जेसी उन्हें बचाने के लिए आगे आ गया। इसके बाद भेड़िया डॉग की ओर बढ़ गया।भेड़िए ने डॉग पर किया हमलाभेड़िए ने जेसी पर अटैक कर दिया। इतने टाइम में Yemelyan वहां से भाग गए। उन्होंने अपने घर जाकर पेरेंट्स को इस बात की जानकारी दी। उनके पिता आए। अपने दोस्तों के साथ जंगल में जेसी को खोजने के लिए गए। वो जंगल में मिला। उसे काफी चोटें आई थी। जिसके कारण बाद में उसकी मौत Yemelyan की मां के हाथों में ही हो गई। सच्ची में डॉग्स हमारे कितने अच्छे दोस्त होते हैं… हैं ना? Images Source: EAST2WEST NEWS
Source: Navbharat Times December 31, 2020 05:47 UTC