सामाजिक सरोकार कार्य के तहत दैनिक भास्कर की ओर से शहर में जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाने के लिए वस्त्र वितरण अभियान चलाया जा रहा है। वस्त्र वितरण कार्यक्रम के तहत भास्कर टीम जरूरतमंदों तक कपड़े पहुंचाने में जुटी हुई है।. इससे पहले शहर के प्रबुद्धजनों से उनके अनुपयोगी कपड़े एकत्र किए गए थे। गुरुवार को भास्कर टीम ने आशीर्वाद वृद्धाश्रम संस्था के साथ मिलकर हजारों कपड़ों का वितरण किया। कपड़े व गर्म वस्त्र मिलते ही जरूरतमंद परिवारों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान आशीर्वाद वृद्धाश्रम की टीम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। साथ ही छोटे बच्चों व बुजुर्गों को भी सर्दी से बचाव के लिए ऊनी कपड़े व गर्म कंबल का भी वितरण किया जा रहा है।भास्कर का यह वस्त्र वितरण कार्यक्रम लगातार 15 दिन से चल रहा है। यह वस्त्र वितरण अभियान चलाने का मुख्य उद्देश्य हर जरूरतमंद को बढ़ती सर्दी से बचाव करना है। इसके अलावा सड़क किनारे रहने वाले व झुग्गी बस्तियों में भी जाकर जरूरतमंदों को कपड़े व कंबल दिए गए हैं। इस वस्त्र वितरण सेवा कार्य में एचआर के विष्णु शर्मा सहित कई सहयोगी जुटे रहे।
Source: Dainik Bhaskar January 10, 2026 17:35 UTC