Hindi NewsLocalRajasthanKotaJhalrapatanBhaskar Will Not Increase Newspaper Prices For Six Months, Van Will Roam In The District To Make People Awareभास्कर की सौगात: भास्कर छह माह तक नहीं बढ़ाएगा अखबार के दाम, लोगों को जागरूक करने के लिए जिले में घूमेगी वैनझालरापाटन 16 घंटे पहलेकॉपी लिंकझालरापाटन. शहर में भास्कर की वैन को रवाना करते हुए।एबीसी व आईआरएस में डबल कीर्तिमान बनने के साथ राजस्थान में नंबर 1 बना भास्कर अब अपने पाठकों को जागरूक करेगा। इसके लिए एक वैन क्षेत्र में घूमेगी और पाठकों को भास्कर से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करवाएगी। भास्कर प्रबंधन ने पाठकों को एक तोहफा यह भी दिया है कि अगले छह माह तक भास्कर के दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे। बुधवार को इस वैन की शुरुआत झालरापाटन शहर में बस स्टैंड पर हुई। वैन को यादव एजेंसी के संचालक मनीष यादव, वंदना पब्लिसिटी के संचालक राजकुमार शर्मा, करन सुमन, अखबार वितरक निक्की पुष्पद, अंतिम नामदेव, वैन संचालक राजू चौधरी, मनीष मीणा, कुलदीप महावर ने वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इन्होंने कहा कि इस कोरोनाकाल में जब हर वर्ग आर्थिक संकट से जूझ रहा है, ऐसे में भास्कर का छह माह तक अखबार का दाम नहीं बढ़ाने का कदम सराहनीय है। इससे हर वर्ग को राहत मिलेगी। वह कई वर्षों से भास्कर पढ़ते आ रहे हैं। भास्कर ही एकमात्र देश का ऐसा अखबार है कि सप्ताह की शुरुआत मंडे पॉजिटिव से करता है। भास्कर में हर वर्ग से जुड़ी खबर आती है। ताजा खबर विश्वसनीयता व पूर्ण विवरण के साथ प्रकाशित होती है।समाज के दर्पण के रूप में अच्छे कार्यों को उजागर करने, कुरीतियों को रोकने की पहल, सामाजिक कार्यों की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है। इसके अलावा सटीक खबरों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, सामान्य ज्ञान व वैकेंसी की जानकारी भी मिलती है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में दैनिक भास्कर ने 16.44 लाख (एबीसी सर्वे) व 60.61 लाख (आईआरएस सर्वे) के साथ डबल कीर्तिमान बनाया है।
Source: Dainik Bhaskar August 20, 2020 01:18 UTC