Hindi NewsBusinessIn Some Business, The Bank Is Doing Well Since Last Year, The Bank Is Making The Product According To The Customer's Requirement: HDFC Bank's Chief Marketing Officer (CMO) Ravi Santhanamभास्कर इंटरव्यू: बैंक ग्राहकों की आवश्यकता के हिसाब से बना रहे हैं प्रोडक्ट: एचडीएफसी बैंक के सीएमओ रवि संथानममुंबई 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकएचडीएफसी बैंक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (सीएमओ) रवि संथानमकुछ बिजनेस में तो बैंक बीते वर्ष से भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैंकोविड-19 के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान भी बैंकिंग सुविधाएं देश में जारी रहीं। जैसे-जैसे अनलॉक हो रहा है, अर्थव्यवस्था तेजी से सामान्य हो रहीं हैं। बैंकिंग सहित निजी क्षेत्र में तेजी से कारोबार बढ़ा रहा है। त्यौहारी सीजन में नए ऑफर और ग्राहकों के लिए सुविधाओं सहित कई मुद्दों पर बात की देश के सबसे बड़ी निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (सीएमओ) रवि संथानम से बात की दैनिक भास्कर ने। पेश हैं बातचीत के प्रमुख अंश-भास्कर: बैंक का फेस्टिव ट्रीट 2.0 कैंपेन के ऑफर क्या हैं? इस बार हमने राष्ट्रीय कंपनियों के अलावा देश में रीजनल स्तर पर, हाइपर लोकल पर फोकस किया है। इसमें तमिलनाडु, महाराष्ट्र या अन्य राज्य विशेष की कंपनी और उनके कर्मचारी शामिल हैं। हमने उनके साथ भी साझेदारी की है। साथ ही, बैंक की ब्रांच के पास कोई भी व्यापारिक प्रतिष्ठान है, उनके साथ मिलकर आवश्यकता के हिसाब से प्रोडक्ट बना रहे हैं।भास्कर : फेस्टिव सीजन में हाउसिंग और ऑटो सहित रिटेल लोन के लिए विशेष क्या है? हमने ऑल इस पॉसिबल कैंपेन हमने शुरू किया है। इसके तहत प्रोसेसिंग फीस में छूट दे रहे हैं ताकि लोगों को सहूलियत मिले। ईएमआई थोड़ी कम बनाई है। व्यक्तिगत ग्राहकों के अतिरिक्त, मर्चेंट ग्राहकों के लिए भी ऐसी ही सुविधाएं दे रहे हैं। डिजिटल लोन दे रहे हैं। फेस्टिव सीजन में हमें अच्छा रिस्पांस मिला है।भास्कर : कोविड-19 के बाद कैशलेस ट्रांजेक्शन बढ़ा है, आपके बैंक की क्या स्थिति है? बैंक असेंशियल सर्विस होने के कारण ब्रांच और एटीएम लगातार चलते रहे। लेकिन बाकी जगह बंद होने के कारण अप्रैल-मई दुनिया में सबके लिए खराब गया। ऐसे में हमने बैंकिंग में कई तरह के कदम उठाए और कोविड के कारण ग्राहकों को ब्रांच न आने का आग्रह भी किया। कारोबारी लिहाज से अगस्त से सितंबर अच्छा था और सितंबर की तुलना में अक्टूबर बहुत अच्छा रहा है। कुछ बिजनेस में तो हमने पिछले वर्ष से अधिक कारोबार भी किया है।भास्कर: मोरेटोरियम की क्या स्थिति है? मार्च से मोरेटोरियम शुरू हुआ है और बहुत से ग्राहकों ने मोरेटोरियम लिया था और उनमें से 95 फीसदी वापस आ गए।
Source: Dainik Bhaskar November 04, 2020 01:30 UTC