Hindi NewsNationalBreaking News LIVE Updates | Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, India And World Latest Pictures Videosभास्कर अपडेट्स: लखीमपुर खीरी हिंसा के आरोपी आशीष मिश्र को डेंगू, जेल अस्पताल में शिफ्ट किया गया20 घंटे पहलेकॉपी लिंकलखीमपुर खीरी हिंसा के मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र को डेंगू हो गया है। आशीष अभी पुलिस कस्टडी में रिमांड पर है। तबीयत बिगड़ने पर उसे जेल अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है। पुलिस कस्टडी रिमांड खत्म होने से पहले ही आशीष मिश्र को जेल में दाखिल किया गया है। 5 अक्टूबर को लखीमपुर में किसानों को कुचलने और हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्र समेत चार आरोपियों को कोर्ट ने शुक्रवार को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया था।शाह के दौरे के बीच लश्कर का आतंकी गिरफ्तारकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे के बीच सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। बारामूला पुलिस, सेना और CRPF ने जॉइंट ऑपरेशन में फारूक अहमद मलिक को दबोचा है। उसके पास से एक चीनी हैंड ग्रेनेड, 2 पिस्टल और 16 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मलिक बारामूला जिले के किचामा का रहने वाला है।आज की अन्य प्रमुख खबरें...फिरोजपुर कैंट में तैनात जवान हनीट्रैप में फंसा, पाक महिला अफसर को भेज रहा था सीक्रेट डॉक्युमेंट्सपाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की एक महिला अधिकारी भारतीय सेना के जवान को हनीट्रैप में फंसाकर गोपनीय जानकारियां ले रही थी। फिरोजपुर कैंट में तैनात इस जवान से पाकिस्तान की महिला इंटेलिजेंस ऑफिसर (PIO) सिदरा खान ने साल 2020 में सोशल नेटवर्किंग साइट पर संपर्क साधा और उसके बाद वो महिला के जाल में फंसता चला गया। पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने इस जवान को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए जवान का नाम क्रुणाल कुमार बारिया है जो गुजरात के पंचमहल जिले में दमनोद गांव का रहने वाला है।पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की सिदरा खान डेढ़ साल से उससे गोपनीय जानकारियां ले रही थी। SSOC से जुड़े सूत्रों के अनुसार, क्रुणाल फेसबुक के अलावा वॉट्सऐप और दूसरी सोशल साइट्स के जरिए लगातार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के एजेंटों के संपर्क में था। हर गोपनीय जानकारी के बदले में उसे पाकिस्तानी एजेंट पैसे भी दे रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...म्यांमार और पाकिस्तान के साथ चीन के संबंध भारत के लिए खतराचीफ डिफेंस ऑफ स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को कहा कि चीन की ताकत हासिल करने की वैश्विक महत्वाकांक्षाओं के कारण दक्षिण एशिया की स्थिरता पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि म्यांमार और पाकिस्तान के साथ चीन के संबंध और बांग्लादेश पर उसकी प्रतिकूल कार्रवाई भी भारत के हित में नहीं हैं। रावत ने कहा कि चीन से सर्वाधिक सैन्य उपकरण प्राप्त करने वाले म्यांमार और पाकिस्तान वैश्विक मंच पर उससे समर्थन प्राप्त करते हैं।गुवाहाटी में एक कार्यक्रम के दौरान रावत ने बताया कि अफगानिस्तान में क्या हो रहा है, ये हम सब जानते हैं। इसका प्रभाव कश्मीर में हो सकता है, इसलिए हमें इसकी तैयारी करनी होगी। उन्होंने आगे कहा कि हमें अपनी सीमाओं को सील करना होगा, निगरानी बहुत जरूरी हो गई है। हमें इस पर नजर रखनी होगी कि बाहर से कौन आ रहा है, चेकिंग होना चाहिए।वहीं रावत ने ये भी कहा, 'म्यांमार में जो हो रहा है उसकी वजह से हमारे व्यापर संबंध प्रभावित हो सकते हैं। वहां एक तरह का गृहयुद्ध हो रहा है। वरना उनके साथ हमारे रिश्ते अच्छे हैं। वो हम पर भरोसा करते हैं। मैं आपको आश्वस्त करता हूं, म्यांमार चीन की तरफ नहीं जाना चाहता है।'उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में हत्याएं जनता के बीच डर पैदा करने की पड़ोसी देश की कोशिश हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें डरना नहीं चाहिए या ऐसे जाल में नहीं फंसना चाहिए।’ जनरल रावत ने कहा कि जम्मू कश्मीर से लोगों के संभावित पलायन को रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सोच का जवाब देने के लिए खुफिया तंत्र को मजबूत किया जा रहा है।दिल्ली में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, संदिग्ध का सीसीटीवी फुटेज सामने आयादिल्ली के रंजीत नगर में एक छह साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात हुई। बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स पर चोटें भी पहुंचाई गई हैं। बच्ची का दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक बच्ची शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे पड़ोस में लंगर खाने गई थी। काफी देर बाद जब वह वापस लौटी तो उसके प्राइवेट पार्ट्स से खून निकल रहा था।अस्पताल ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें बच्ची एक संदिग्ध के साथ जाती हुई दिख रही है।7 साल की मासूम से हैवानियत करने वाले को फांसी, 30 दिन में फैसलाराजस्थान में नागौर के पॉक्सो कोर्ट ने 7 साल की बच्ची से रेप और हत्या के मामले में उसके मुंह बोले मामा को फांसी की सजा सुनाई है। बच्ची के साथ दरिंदगी के 30 दिन बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। नागौर जिले का यह पहला मामला है जब नाबालिग से रेप और हत्या के मामले में फांसी की सजा सुनाई गई है।पुलिस ने जो चार्जशीट सौंपी, उसके मुताबिक पूरा वाकया झकझोर देने वाला था। आरोपी मुंह बोले मामा ने रेप के बाद हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। कोर्ट ने अपने फैसले में घटना का जिक्र करते हुए कहा कि आरोपी का यह कृत्य पिशाच और राक्षस प्रवृत्ति का है। यह अभियुक्त समाज के लिए कलंक है और इसे जीने का कोई अधिकार नहीं, इसलिए फांसी के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...MNS प्रमुख राज ठाकरे और उनकी मां कोरोना पॉजिटिव, खुद को घर में आइसोलेट कियाराज ठाकरे अपनी मां कुंदा ठाकरे के साथ।महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे कोरोना संक्रमित हो गए ह
Source: Dainik Bhaskar October 23, 2021 22:33 UTC