Hindi NewsNationalBreaking News LIVE Updates; Abhishek Banerjee Case | Delhi Pune Mumbai Newsभास्कर अपडेट्स: तेलंगाना CM से मिलेंगे केजरीवाल, ट्रांसफर-पोस्टिंग के अधिकारों पर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगेंगेएक घंटा पहलेकॉपी लिंकअरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वे कल तेलंगाना CM के चंद्रशेखर राव से मिलेंगे और केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने 11 मई को आदेश दिया था कि दिल्ली में अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के अधिकार दिल्ली सरकार के पास रहेंगे। इसके बाद, केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश लाकर ये अधिकार उपराज्यपाल को दे दिए थे।केजरीवाल इसके विरोध में विपक्षी दलों का समर्थन जुटाने के लिए देश भर के विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं। इसके लिए वे ममता बनर्जी, नीतीश कुमार, उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मिल चुके हैं। केजरीवाल ने कहा है कि वे राहुल और खड़गे से भी मिलने का समय मांगेंगे।आज की अन्य बड़ी खबरें...टिल्लू ताजपुरिया मर्डर केस में तिहाड़ जेल के 80 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफरटिल्लू ताजपुरिया मर्डर केस में तिहाड़ जेल के 80 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। तिहाड़ जेल के अधिकारियों के मुताबिक इनमें 5 उप अधीक्षक, 9 सहायक अधीक्षक, 8 हेड वार्डन और 50 वार्डन शामिल हैं। 2 मई को तिहाड़ जेल में गोगी गैंग के 4 सदस्यों ने टिल्लू की जेल के अंदर ही हत्या कर दी थी।जेल से सामने आए CCTV फुटेज में दिखा था कि पुलिस वालों के सामने ही घायल टिल्लू की बॉडी पर फिर हमला किया गया था। इससे पहले 14 अप्रैल को भी तिहाड़ में गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की इसी पैटर्न पर हत्या कर दी गई थी।दिल्ली से वैंकूवर जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंगदिल्ली से वैंकूवर जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI185 की तकनीकी खराबी के चलते टेक ऑफ के तुरंत बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर ही सुरक्षित लैंडिंग हुई। बताया जा रहा है कि विमान दोपहर 1:30 बजे टेक ऑफ करेगा।सुप्रीम कोर्ट ने TMC नेता अभिषेक बनर्जी पर लगे 25 लाख के जुर्माने पर रोक लगाई, 10 जुलाई को अगली सुनवाईशिक्षक भर्ती घोटाला केस में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को TMC नेता अभिषेक बनर्जी को राहत दी है। उन्होंने कोलकाता हाई कोर्ट के 25 लाख के जुर्माने वाले फैसले पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 10 जुलाई तय की है। दरअसल, यह घोटाला 2014 का है। तब पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (SSC) ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती निकाली। प्रक्रिया 2016 में शुरू हुई थी।उस वक्त पार्थ चटर्जी शिक्षा मंत्री थे। इस मामले में गड़बड़ी की कई शिकायतें कोलकाता हाईकोर्ट में दाखिल हुई थीं।700 फीट की ऊंचाई पर यात्री ने फ्लाइट का दरवाजा खोला, गिरफ्तार; साउथ कोरिया में लैंडिंग से 2 मिनट पहले हुई घटनासाउथ कोरिया में शुक्रवार को एशियाना एयरलाइंस की फ्लाइट में मौजूद एक यात्री ने विमान का दरवाजा खोल दिया। घटना लैंडिंग के दौरान हुई। उस समय विमान 700 फीट की ऊंचाई पर था। फिलहाल यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट को लैंड होने में 2 मिनट थे, तभी यात्री ने इमरजेंसी डोर खोल दिया। विमान में क्रू मेंबर्स समेत 200 लोग सवार थे। इस दौरान 12 यात्री घायल हो गए।प्रधानमंत्री की जान को खतरा बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर जानकारी दी थीप्रधानमंत्री मोदी की जान को खतरा होने का दावा करने वाले 48 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्यक्ति ने गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर इसकी जानकारी दी थी। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पहचान हेमंत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जब उसने कॉल किया था तब वह नशे में था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात का समय मांगा, केंद्र के पारित अध्यादेश के खिलाफ समर्थन करने को कहादिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र के पारित अध्यादेश के खिलाफ संसद में कांग्रेस का समर्थन मांगा। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी से मिलने के लिए समय मांगा। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 11 मई को आदेश दिया था कि दिल्ली में अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के अधिकार दिल्ली सरकार के पास रहेंगे। इसके बाद, केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश लाकर ये अधिकार उपराज्यपाल को दे दिए थे। केजरीवाल इसके विरोध में विपक्षी दलों का समर्थन जुटाने के लिए देश भर के विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं।मुंबई से वियतनाम जाने वाली फ्लाइट 10 घंटे लेट, 8 घंटे फ्लाइट में ही बैठे रहे यात्री, खाना भी नहीं मिलामुंबई से वियतनाम के हो ची मिन शहर जाने वाली VietJet एयरलाइंस की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण करीब 10 घंटे लेट हो गई। फ्लाइट में 300 यात्री सवार थे। उन्हें खाने तक नहीं मिला। शेड्यूल के मुताबिक, VJ-884 फ्लाइट रात 11:30 बजे मुंबई से रवाना होनी थी। 5 बजे तक जब फ्लाइट ने टेक-ऑफ नहीं किया, न ही यात्रियों को वेटिंग एरिया में ले जाया गया।सभी यात्री 8 घंटे फ्लाइट में बैठे रहे, उनके लिए खाने तक के इंतजाम नहीं किए गए। एक यात्री ने बताया कि सुबह 7 बजे उन्हें वेटिंग एरिया में ले जाया गया।बंगाल पुलिस का फिल्म द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल के डायरेक्टर को नोटिस, राज्य को बदनाम करने की कोशिश का आरोपपश्चिम बंगाल पुलिस ने हिंदी फिल्म द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल के डायरेक्टर सनोज मिश्रा को नोटिस जारी किया है। उन पर आरोप लगाया है कि इस फिल्म से बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।तमिलनाडु में DMK मंत्री सेंथिल बालाजी के ठिकानों पर IT की छापेमारी जारीतमिलनाडु में आयकर विभाग (IT) ने शुक्रवार को राज्य के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी से जुड़ी लगभग 40 जगहों पर छापा मारा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मंत्री
Source: Dainik Bhaskar May 26, 2023 10:13 UTC