भारी वाहनों के लिए सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित - News Summed Up

भारी वाहनों के लिए सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित


सूरजपुर| कलेक्टर दीपक सोनी ने जिला मुख्यालय सूरजपुर के मुख्यमार्ग में भारी वाहनों को सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रतिबंधित किया है। नगरीय क्षेत्र सूरजपुर में संघन आबादी व भीड़ होने से अम्बिकापुर-मनेन्द्रगढ़ मुख्य मार्ग एवं भैयाथान मार्ग नगर के मध्यभाग से गुजरने के कारण आये दिन दुर्घटना की संभावना एवं जमा की स्थिति को देखते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया है। इस समय सीमा में भारी वाहनों शहर के बाहरी सीमा में दोनों तरफ बाईपास सड़क से आवागमन करेंगी। नगर के भीतर समान खाली करने एवं लोड करने आने वाले वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।


Source: Dainik Bhaskar October 22, 2019 02:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...