13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनावों में शानदार जीत के बाद तारिक रहमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बांग्लादेश की विदेश नीति में देश के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी. हमने अपनी विदेश नीति को लेकर स्पष्ट कर दिया है, जो बांग्लादेश के हित में है और बांग्लादेशी जनता का हित सर्वोपरि है. दूसरी ओर, जमात-ए-इस्लामी ने 68 सीटें हासिल कीं, जबकि जमात के नेतृत्व वाले 11-दलीय गठबंधन के सहयोगियों को नौ सीटें मिलीं. विशेषज्ञों का मानना है कि तारिक रहमान के नेतृत्व में नई सरकार के सामने अशांति और बढ़ते इस्लामी कट्टरपंथ जैसी चुनौतियों से निपटना बड़ी प्राथमिकता होगी. ये भी पढ़ें :- बीएनपी के तारिक रहमान ने बांग्लादेश के कट्टरपंथियों को दिया कड़ा और क्लियर मैसेज
Source: NDTV February 15, 2026 12:08 UTC