जितेंद्र सिंह ने 08 नवंबर, 2021 को पहली बार इस मेंटरशिप प्रोग्राम की शुरुआत की है. मुख्य विशेषताएंभारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए केंद्र सरकार ने यंग इनोवेटर्स के लिए मेंटरशिप प्रोग्राम शुरू किया गया है. ये गतिविधियां ऐसे सभी नए कॉलेजों को स्टार कॉलेज योजना के आदेश के अनुरूप आने के लिए सक्षम बनाएगी, जिन्होंने इस योजना के तहत अपनी यात्रा शुरू की है. यह कार्यक्रम इन कॉलेजों को स्टार कॉलेज योजना के के तत्वावधान में लाएगा. DBT स्टार कॉलेज योजना के तहत शामिल होंगे ये कॉलेजवर्तमान में, भारत में 278 स्नातक महाविद्यालयों को DBT स्टार कॉलेज योजना के तहत सहायता प्रदान की जा रही है.
Source: Dainik Jagran November 10, 2021 12:44 UTC