भारत में होने वाली धार्मिक हिंसा पर ट्रंप प्रशासन ने कहा- गुनहगारों को जवाबदेह ठहराए - News Summed Up

भारत में होने वाली धार्मिक हिंसा पर ट्रंप प्रशासन ने कहा- गुनहगारों को जवाबदेह ठहराए


ट्रंप प्रशासन चाहता है कि भारत सरकार धार्मिक आधार पर होने वाली हिंसा की तेजी से निंदा करे और गुनाहगारों को जवाबदेह ठहराए. एक शीर्ष अधिकारी ने सासंदों से कहा कि इससे भारत के सुरक्षा और आर्थिक हित बढ़ाने में और भारत-अमेरिका के रिश्तों को मजबूत करने में मदद मिलेगी. भारत ने जाकिर नाईक के प्रत्यर्पण के लिए औपचारिक अनुरोध कियाउन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि भारत के लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित नेता और संस्थान धार्मिक आधार पर होने वाली हिंसा की तेजी से निंदा करें और अपराधियों को जवाबदेह ठहराएं. वेल्स ने कहा कि हमने पुनर्निर्वाचन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी का संज्ञान लिया है जिसमें उन्होंने समावेश के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया है. हम भारत को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए और प्रधानमंत्री मोदी को जबर्दस्त जीत हासिल करने के लिए बधाई देते हैं.


Source: NDTV June 12, 2019 22:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */