भारत-फ्रांस के बीच चल रहा है सबसे बड़ा नौसैनिक संयुक्त अभ्यास 'वरुण', चार दिन चलेगा यह युद्धाभ्यास - News Summed Up

भारत-फ्रांस के बीच चल रहा है सबसे बड़ा नौसैनिक संयुक्त अभ्यास 'वरुण', चार दिन चलेगा यह युद्धाभ्यास


भारत-फ्रांस के बीच चल रहा है सबसे बड़ा नौसैनिक संयुक्त अभ्यास 'वरुण', चार दिन चलेगा यह युद्धाभ्यासपणजी, आइएएनएस । भारत और फ्रांस के बीच गोवा के तट पर इन दिनों साझा नौसैनिक युद्धाभ्यास 'वरुण' चल रहा है। दोनों देशों के बीच अब तक का यह सबसे बड़ा नौसैनिक युद्धाभ्यास है। यह दोनों के देशों के आपसी समुद्री सहयोग के मजबूत संबंधों को दर्शाता है। दोनों नौसेना ने सोमवार को यह बात कही।युद्धाभ्यास में भाग ले रहे आइएनएस मुंबई पर मीडिया के साथ बातचीत में जारी बयान में कहा गया है कि एक मई से छह मई तक बंदरगाह और सात मई से 10 मई तक समुद्र में चलने वाले साझा युद्धाभ्यास का दोनों ही देशों के आपसी समुद्री सहयोग में बहुत महत्व है।इसमें फ्रांसीसी विमान वाहक पोत 'चा‌र्ल्स द गाल' , दो विध्वंशक पोत और एक परमाणु पनडुब्बी भी शामिल है। जबकि, भारत की तरफ से आइएनएस विक्रमादित्य, आइएनएन तरकश शामिल हैं।दोनों नौ सेनाओं के बीच दूसरे चरण का संयुक्त युद्धाभ्यास अफ्रीकी देश जिबूती में इस महीने के आखिर में होगा। इसमें दोनों देशों की तरफ से अत्याधुनिक 11 विमान वाहक पोत और पनडुब्बियां और अन्य पोत शामिल होंगे।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Tanisk


Source: Dainik Jagran May 06, 2019 18:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */