भारत को सेमीफाइनल में जाने के लिए क्या करना होगा, सिर्फ एक है टारगेट - News Summed Up

भारत को सेमीफाइनल में जाने के लिए क्या करना होगा, सिर्फ एक है टारगेट


भारत को सेमीफाइनल में जाने के लिए क्या करना होगा, सिर्फ एक है टारगेटIndia T20 World Cup Semi Final Chances: अब टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) उस दहलीज पर पहुंच चुका है जहां पर एक चूक भी टीमों को भारी पड़ जाएगी। सुपर 8 (Super 8) में चल रहे मुकाबलों में अब तक बस एक टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। जबकि सबसे पहले सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने वाली टीम है श्रीलंका, जिसे न्यूजीलैंड ने उसी के घर में शिकस्त देते हुए टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ऐसे में जहां ग्रुप 2 में अब सिर्फ एक टीम की जगह सेमीफाइनल के लिए बाकी है, वो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में से एक होगी। जबकि ग्रुप 1 में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद मुश्किलें खड़ी हो गईं। अब भारत के दो मैच बाकी हैं। पहला मैच जिम्बाब्वे (India vs Zimbabwe) के खिलाफ है और यहीं से उस टारगेट की शुरुआत होगी जो भारत को पूरा करना है।


Source: NDTV February 26, 2026 15:06 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */