भारतीय वायुसेना के लिए अमेरिका के एमके‑84 के समान 1,000 किलोग्राम क्षमता वाले हवाई बम के स्वदेशी विकास की प्रक्रिया रक्षा मंत्रालय ने शुरू कर दी है. डमी बमों का उपयोग परीक्षण के लिए किया जाएगा, जिससे सुरक्षा मानकों के तहत जांच की जा सके. इसके साथ ही बम के लिए टेल यूनिट भी विकसित की जाएगी, जो बम को लक्ष्य की दिशा में सटीक रूप से गिराने में मदद करेगी. भारतीय वायुसेना करीब 600 ऐसे बम खरीद सकती हैदूसरे चरण में बमों की खरीद की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके लिए आरएफपी (RFP) यानी प्रस्ताव आमंत्रित किए जाएंगे. इस बम की टेस्टिंग भारत में ही की जाएगी और इसे अलग‑अलग विमानों से गिराकर इसकी क्षमता और सटीकता की जांच की जाएगी.
Source: NDTV April 06, 2026 13:30 UTC