Hindi NewsSportsIndia Vs Australia 2020 News Update; Tim Paine, Marnus Labuschagne Airlift To New South WalesAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपभारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एयरलिफ्ट कर सिडनी शिफ्ट किए गए, ताकि कोरोना के चलते सीरीज न खराब होनई दिल्ली 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पेन, मैथ्यू वेड, मार्नस लाबुशेन, जो बर्न्स समेत कई खिलाड़ियों को एयरलिफ्ट किया गया।क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने मंगलवार को अपने खिलाड़ियों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया है। CA ने भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज में शामिल खिलाड़ियों को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया, तस्मानिया और क्वींसलैंड से निकालकर न्यू साउथ वेल्स (सिडनी) शिफ्ट कर दिया। CA ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा कि ये फैसला भारत के खिलाफ सीरीज में किसी भी तरह की रुकावट को दूर करने के लिए लिया गया।ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पेन, मैथ्यू वेड, मार्नस लाबुशेन, जो बर्न्स, माइकल नेसेर, मिशेल स्वेप्सन, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड और केन रिचर्डसन जैसे खिलाड़ियों को एयरलिफ्ट किया गया। इन सभी खिलाड़ियों को न्यू साउथ वेल्स शिफ्ट किया गया।ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को कॉफ्स हार्बर शिफ्ट किया गयासाउथ ऑस्ट्रेलिया में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया, तस्मानिया और क्वींसलैंड ने सोमवार को अपने-अपने बॉर्डर सील कर दिए थे। CA ने बिग बैश लीग की टीम एडिलेड स्ट्राइकर्स और साउथ ऑस्ट्रेलिया समेत कई टीमों के प्लेयर्स को भी न्यू साउथ वेल्स स्थित कॉफ्स हार्बर में शिफ्ट किया।CA के CEO ने प्लेयर्स और स्टाफ को दिया धन्यवादक्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम CEO निक हॉक्ले ने कहा, 'हमने प्रो-एक्टिव अप्रोच लेते हुए 24 घंटे में कई लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया है। हम नहीं चाहते कि हमारे घरेलू और इंटरनेशनल शेड्यूल डिस्टर्ब हो। मैं खिलाड़ियों और स्टाफ को मौजूदा हालात को समझने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट को सफल बनाने में योगदान के लिए उनका शुक्रिया।'किसी भी खिलाड़ी ने हॉट स्पॉट्स का दौरा नहीं कियानिक ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों को त्वरित निर्णय लेने के लिए भी धन्यवाद दिया। CA ने यह भी पुष्टि की है कि पिछले हफ्ते एडिलेड में शेफिल्ड शील्ड के दौरान किसी भी डोमेस्टिक प्लेयर ने साउथ ऑस्ट्रेलियन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहचाने गए "हॉट स्पॉट" का दौरा नहीं किया। हालांकि, बोर्ड ने सभी खिलाड़ियों से कोविड टेस्ट कराने के निर्देश भी दिए हैं।क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया डे-नाइट टेस्ट कराने को लेकर प्रतिबद्धइससे पहले बोर्ड ने कहा था कि वे एडिलेड में भारत के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट मैच कराने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। 17 दिसंबर को होने वाला ये मैच भारत का दूसरा डे-नाइट टेस्ट मैच होगा। CA ने कहा था कि वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और उम्मीद करते हैं कि ऑस्ट्रेलिया एक सुरक्षित सीरीज की मेजबानी करेगा।एडिलेड में कोरोना वायरस का बढ़ा प्रकोपएडिलेड में कोरोना की वजह से वेस्ट ऑस्ट्रेलिया, तस्मानिया और नॉर्दर्न टेरिटरी जैसे कई राज्यों ने अपनी-अपनी सीमाओं को सील कर दिया। साथ ही सोमवार से एडिलेड से आने वाले सभी लोगों को 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन करने का भी आदेश जारी किया था। एडिलेड में रविवार को कोरोना के 4 मामले सामने आए थे। वहीं, सोमवार को ये आंकड़ा बढ़कर 17 तक पहुंच गया था। जबकि, मंगलवार को सिर्फ 5 मामले सामने आए।
Source: Dainik Bhaskar November 17, 2020 12:45 UTC