भारत और ब्राजील ने संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर देने के लिए 15 समझौते पर हस्ताक्षर किये - News Summed Up

भारत और ब्राजील ने संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर देने के लिए 15 समझौते पर हस्ताक्षर किये


विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और ब्राजील के बीच जैव ऊर्जा सहयोग को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए. इसके अलावा तेल एवं प्राकृतिक गैस के क्षेत्र में सहयोग को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए. इसमें कहा गया है कि प्रारंभिक बाल्यावस्था के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने को लेकर दोनों देशों में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए. विदेश मंत्रालय की जानकारी में कहा गया है कि भारत और ब्राजील ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने को लेकर भी समझौता ज्ञापन किया. इसके अनुसार दोनों देशों ने जैव ऊर्जा के क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने के लिये भारत में शीर्ष संस्थान स्थापित करने को लेकर सहयोग बढ़ाने पर समझौता पर हस्ताक्षर किया.


Source: NDTV January 25, 2020 10:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */