अमेरिका के एरिज़ोना में बोइंग ने वायुसेना के एयर मार्शल ए एस बुटोला को हेलीकॉप्टर सौंपा. आपको बता दें कि 22 अपाचे हेलीकॉप्टर के लिये 2015 में भारत और अमेरिकी सरकार के बीच समझौता हुआ था. वायुसेना में अपाचे के आने हेलीकॉप्टर विंग की ताकत में काफी इज़ाफ़ा होगा. इस हेलीकॉप्टर में वायुसेना के ज़रूरत के मुताबिक बदलाव भी किये गये हैं. आपको बता दें कि फरवरी में ही अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोईंग ने भारतीय वायुसेना के लिए चार चिनूक सैन्य हेलिकॉप्टरों की आपूर्ति गुजरात में मुंद्रा बंदरगाह पर की थी.
Source: NDTV May 11, 2019 05:15 UTC