भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने जॉर्जिया के एक विमान को जयपुर में उतरने के लिए मजबूर किया क्योंकि वो अपने तय रास्ते से हट गया था. Antonov AN-12 कार्गो विमान पाकिस्तान के कराची से दिल्ली की उड़ान पर था और हवाई क्षेत्र के उल्लंघन के चलते उसे उतरने पर मजबूर किया गया. रिपोर्ट के अनुसार विमान अपने निश्चित मार्ग से हटकर उत्तरी गुजरात में एक गैर निर्धारित जगह से भारतीय वायु सीमा में प्रवेश कर गया. विमान को सजग भारतीय वायुसेना के विमानों ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया और जयपुर में उतरने पर मजबूर किया. Antonov An-12 चार इंजन वाला टर्बोप्रोपेलर परिवहन विमान है जिसे सोवियत यूनियन में डिजाइन किया गया था और परिवहन विमान के रूप में इसका खूब इस्तेमाल होता है.
Source: NDTV May 10, 2019 12:49 UTC