भारतीय महिला हॉकी टीम की उपकप्तान दीपिका ने प्रदेश की खेल नीति को सराहा - News Summed Up

भारतीय महिला हॉकी टीम की उपकप्तान दीपिका ने प्रदेश की खेल नीति को सराहा


भारतीय महिला हॉकी टीम में उपकप्तान दीपिका ठाकुर के एशियन गेम्स से सिल्वर लेकर लौटने पर शहरवासियों ने स्वागत किया। यमुना विहार स्थित दीपिका के घर पर उसका ढोल बजवाकर स्वागत किया गया। मां ज्ञानती देवी ने खुशी के मौके पर लोगों में मिठाई बांटवाई। इस मौके पर दीपिका के कोच देवेंद्र साहनी भी मौजूद रहे। घर पर दीपिका के साथ उनके करनाल निवासी पति विक्रम दहिया, सास संतोष कुमारी, ससुर बलजीत सिंह भी पहुंचे।घर के अलावा दीपिका का मॉडल टाउन में फुटबॉल खिलाड़ी पंकज चुघ के घर पर भी भव्य स्वागत किया गया। यहां यमुनानगर विधायक घनश्याम अरोड़ा, एसडीएम भारतभूषण कौशिक, अजय मानिकटहला और जिला खेल विभाग अधिकारी राजेंद्र पाल गुप्ता ने दीपिका को बुके व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। फॉर एवर क्लब के सुरेंद्र व दीपक वत्स, युवा प्रदेश प्रभारी इनेलो गुरविंदर तेजली, इनसो जिला अध्यक्ष गुरजेंद्र खेड़ी और बलराज गरेवाल, राज ठाकुर, राजन बजाज, ईश्वर, दीपक कपूर ने भी दीपिका को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी।यमुनानगर | दीपिका ठाकुर को सम्मानित करते विधायक घनश्याम अरोड़ा।दीपिका ने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति से लगातार खेलों में पदक बढ़ रहे हैं और आगे भी इजाफा होगा। एशियन गेम्स में पदक बढ़े हैं और ओलंपिक में भी पदकों की संख्या बढ़ेगी। दीपिका ने कहा कि जापान में होने वाले ओलंपिक में टीम गोल्ड जीतने की कोशिश करेगी।


Source: Dainik Bhaskar September 07, 2018 22:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...