भाभी को मारकर 10 फीट जमीन के अंदर दफनाया, देवर ने फोन कर कहा- बेटी को मार कर दफना दिया है, जो करना है कर लो - News Summed Up

भाभी को मारकर 10 फीट जमीन के अंदर दफनाया, देवर ने फोन कर कहा- बेटी को मार कर दफना दिया है, जो करना है कर लो


खगड़िया ( )। पुलिस ने सोमवार को विवाहिता के परिजन के शिकायत पर 10 फीट जमीन खोद कर शव बरामद किया। शव को खेत में दफनाया गया था। मृत महिला के परिजनों का आरोप हैं कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने मार कर दफन कर दिया। मृतका के दो लड़के भी गायब हैं।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार- खगड़िया जिले के नगर थाना क्षेत्र के पुर निवासी छोटे लाल महतो की बेटी रूबी की पांच वर्ष पहले मनीष मंडल से शादी हुई थी। ससुराल वाले रूबी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे। छोटेलाल ने बताया- बेटी के देवर ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी को मार कर फेंक दिया है। अब जो करना है कर लें। पुलिस की मदद से लाश को खोजा गया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया- रूबी के पिता के आवेदन पर ससुराल पक्ष के सात लोगों को नामजद करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।चचेरे भाई ने शुरू की खोज तो चला घटना का पतारूबी के चचेरे भाई कुंदन ने बताया, रविवार सुबह से ही रूबी से बात नहीं हो पा रही थी। मृतका के ससुर शंकर बता रहे थे कि वे बाहर हैं। घर जाने के बाद बात कराएंगे। सुबह फोन लगाया तो सभी लोगों का नंबर बंद था। घर पर किसी के नहीं होने पर शक हुआ। इसके बाद हम लोगों ने परबत्ता थाना पुलिस के साथ पूरी रात छानबीन की। जांच में पता चला- ससुराल वालों ने रूबी की हत्या कर जमीन में लाश को दफन कर दिया है।दहेज में मांगते थे सोना और 50 हजार नकदमृतका के चचेरे भाई कुंदन ने बताया कि हाल के दिनों रूबी के ससुराल वाले सोने की चेन, एक बाइक और 50 हजार रुपए नगद मांग कर रहे थे। लेकिन गरीबी के कारण इतना सब कुछ दे पाने में वे लोग असमर्थ थे। पिता ने कहा- बेटी के ससुराल वालों से इतना सब कुछ पूरा करने के लिए समय मांगा था। लेकिन इस बीच ही घटना को अंजाम दे दिया। उन्होंने बताया कि एक नाती राजन 3 वर्ष और दूसरा रजनीश 1 वर्ष का है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि कहीं उनके नाती की हत्या भी दहेज के लोभी दरिंदे न कर दें।


Source: Dainik Bhaskar January 08, 2019 08:09 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */