भाजपा ने घोषित की इस साल 1027.34 करोड़ रुपए की आय, कांग्रेस ने नहीं दिया कोई ब्यौरा - News Summed Up

भाजपा ने घोषित की इस साल 1027.34 करोड़ रुपए की आय, कांग्रेस ने नहीं दिया कोई ब्यौरा


खास बातें भाजपा को पिछली बार की बजाय सात करोड़ कम की कमाई भाजपा ने 758.47 करोड़ रुपए किए खर्च कांग्रेस ने नहीं दिया ब्यौराभारतीय जनता पार्टी ने वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान अपनी आय और खर्च का ब्यौरा दे दिया है, हालांकि, कांग्रेस ने अभी तक घोषणा नहीं की है. भाजपा ने वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान 1027.34 करोड़ रुपए की कुल आय घोषित की थी, जिसमें से उसने 74 प्रतिशत (758.47 करोड़ रुपए) खर्च कर दिए. भाजपा की आय पिछले साल की बजाय इस बार करीब सात करोड़ रुपए की कम आय हुई है, 2016-17 वित्त वर्ष में भाजपा की आय 1,034.27 करोड़ रुपए थी. तृणमूल कांग्रेस की कुल आय 5.167 करोड़ रुपए तो सीपीआई की कुल आय 1.55 रुपए रही. वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान 225.36 करोड़ रुपए की आय वाली कांग्रेस ने अभी तक अपने इन्कम टैक्स रिटर्न की कॉपी जमा नहीं करवाई है.


Source: NDTV December 18, 2018 02:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */