दरभंगा। कुंवरपट्टी गांव स्थित दतही पोखर के पास किसान रामसेवक यादव के भूंसा घर के अंदर विशाल अजगर सांप मिलने की सूचना के बाद ग्रामीणों की भीड़ रविवार को लगी रही। वन विभाग के कर्मचारी सरोजानंद झा ने 50 किलोग्राम के अजगर सर्प को पकड़ने के बाद लहरियासराय डीविजनल कार्यालय ले गया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम मजदूर भूंसा निकालने के लिए जब गए तो अजगर सांप देखकर भागने लगे। स्थानीय मुखिया व सरपंच पति क्रमश: महबूब आलम मिस्टर व फूल सिंह ने स्थानीय प्रशासन व वन विभाग को सूचना दी। ठंड से अजगर चलने में असमर्थ था। स्थानीय विकास सिंह, दीपक सिंह, राकेश सिंह, अमरदीप कुमार, राजेश पासवान ने बताया कि गांव मे पहली बार विशाल अजगर सांप को भुस्कार घर में देखा गया है। कैसे इस जगह पहुंचा यह पता नही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जमादार भिखारी प्रसाद पुलिस बल के साथ तैनात थे।Posted By: Jagranडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran December 29, 2019 19:18 UTC