प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बिहारवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. जायसवाल ने कहा कि सूर्य उपासना व प्रकृति पूजन के महापर्व छठ का महत्व किसी से छिपा नहीं है। यही एक पूजा है, जिसमें राज्य के सभी जाति-धर्मों के सभी व्यक्तियों की समान सहभागिता होती है। यही एक ऐसा पर्व है जिसमें भक्त को भगवान के साक्षात दर्शन होते हैं। इसीलिए इसे लोक आस्था का अनूठा महापर्व कहा जाता है। 36 घंटों के इस निर्जल व्रत को धारण करने वाले सभी व्रतियों को मेरा नमन और बिहार के तमाम निवासियों को इस महापर्व की शुभकामनाएं। हमारी कामना है कि भगवान भास्कर और छठी मैया की कृपा से सभी के घरों में सुख, शांति, स्वास्थ्य, संपत्ति आदि का वास हो। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, राजीव रंजन महामंत्री देवेश कुमार, सुशील चौधरी, संजीव चौरसिया, निखिल आनंद, मनन कृष्ण, मीडिया प्रभारी राकेश सिंह आदि नेताओं ने भी सभी को महापर्व छठ की शुभकामनायें दीं।
Source: Dainik Bhaskar November 09, 2021 13:21 UTC