भगवान भास्कर की प्रतिमा विसर्जित - News Summed Up

भगवान भास्कर की प्रतिमा विसर्जित


अकबरनगर। संवाददाताथाना क्षेत्र के पैन गांव के अलग-अलग जगहों पर स्थापित भगवान भास्कर की प्रतिमा शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से विसर्जित की गयीं। विसर्जन को लेकर भक्तों ने उत्साह व उमंग के साथ शोभायात्रा निकाली। जिसमें गांव के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।नगर भ्रमण कराते हुए अंत में सूर्य प्रतिमा को घाट किनारे विसर्जन किया गया। देर शाम तक दोनों जगहों की प्रतिमा विसर्जित कर दी गयी। वहीं गुरुवार को इंग्लिश चिचरौंन की प्रतिमा का विसर्जन किया गया था। जिसमें झारखंड के रामगढ़ से संथाली द्वारा सोहराय नृत्य पेश कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया था।


Source: Dainik Bhaskar November 13, 2021 00:12 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...