भक्तों ने शनिशिला का सरसों के तेल से किया अभिषेक - News Summed Up

भक्तों ने शनिशिला का सरसों के तेल से किया अभिषेक


संवाद सहयोगी,मोगापुरानी दाना मंडी स्थित सिद्ध श्री बाला जी मंदिर में श्रद्धालुओं ने शनिशिला का पूजन किया। सर्वप्रथम सुमिता नरूला, इशिता, अहान व अन्य भक्तों ने पंडित दया शंकर की अगुआई में गणपति पूजन, नवग्रह पूजन, कलश पूजन व शनिदेव की अर्चना की। श्रद्धालुओं ने शनिशिला का सरसों के तेल से अभिषेक किया।संकीर्तन के दौरान गायकों ने भजनों के जरिए शनिदेव की महिमा का गुणगान किया। महंत बिशेषर गिरि ने बताया कि शनिशिला भगवान शनिदेव का ही स्वरूप है। जिस प्रकार भगवान शिव की उपासना के साथ पवित्र शिवलिग की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। उसी तरह शनिदेव की उपासना के साथ शनिशिला का पूजन व तेल से अभिषेक करने से शनिदेव प्रसन्न होकर भक्तों की रक्षा करते हैं। इस अवसर पर शनि पुजारी दया कृष्ण, गगन नोहरिया, सोनी मंगला आदि मौजूद थे। पूर्वजों की याद में लगाया भंडारा स्थानीय वेदांत नगर में समाज सेवी पवन शर्मा, जसविदर शर्मा और नवीन शर्मा ने पिता सूरज भान कौशिक की याद में भंडारा लगाया। इससे पहले सभी सदस्यों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। पवन शर्मा ने कहा कि हम सभी को बड़े-बुजुर्गो की दी शिक्षाओं पर जीवन में अमल करना चाहिए। इस अवसर पर पवन शर्मा, जसविदर शर्मा, नवीन शर्मा, कुणाल शर्मा, हार्दिक शर्मा, गीतिका, मधु, अनु, गरिमा, दीया, तानिया, पायल गर्ग, गौरव गर्ग ने आते जाते राहगीरों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया। नवदुर्गा शिव मंदिर में करवाया हवन-यज्ञ स्थानीय न्यू दशमेश नगर स्थित नवदुर्गा शिव मंदिर में मोहल्ला वासियों ने अयोध्या में बन रहे भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के उपलक्ष्य में हवन-यज्ञ करवाया।हवन में आहुतियां डाल कर रामभक्तों ने सर्व भले की कामना की। पंडित बलविदर शर्मा ने कहा कि प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण अयोध्या में हो रहा है। इसमें सहयोग के लिए घर-घर अभियान पूरे देश में चल रहा है। रविवार को हवन-यज्ञ से इसकी शुरुआत मोहल्ले में की गई है। पंडित बलविदर शर्मा ने सभी राम भक्तों को भव्य मंदिर निर्माण में अपना सहयोग देने की अपील की। इस अवसर पर प्रदीप पुरी, नवीन पुरी, बनवारी लाल, अमित शर्मा, राज कुमार, अंकुर शर्मा, राजेश धमीजा, ज्वाला प्रसाद, विजय कौशिक, अजय शर्मा, रमेश कुमार के अलावा अन्य हाजिर थे।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran February 07, 2021 16:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */