ब्रिटेन / वेंडिंग मशीन से कोल्ड ड्रिंक्स और चॉकलेट की बजाय शार्ट स्टोरीज का प्रिंट निकलता है - News Summed Up

ब्रिटेन / वेंडिंग मशीन से कोल्ड ड्रिंक्स और चॉकलेट की बजाय शार्ट स्टोरीज का प्रिंट निकलता है


चॉकलेट और कोल्ड ड्रिंक्स की केन निकालने वाली वेंडिंग मशीनों के बारे में सभी ने सुन रखा है, लेकिन लंदन के केनेरी व्हार्फ एस्टेट के नजदीक ऐसी वेंडिंग मशीन लगी है, जिसमें से खाने पीने की चीजों के बजाए शार्ट स्टोरीज के प्रिंट निकलते हैं। एक बार आप बटन दबाएंगे तो करीब दो से पांच मिनट तक शॉर्ट स्टोरी के प्रिंट निकलते रहेंगे।वेंडिंग मशीन से शार्ट स्टोरीज उपलब्ध कराने का आइडिया फ्रांस की एक कंपनी शार्ट एडीशन का है। कंपनी ने फ्रांस के अलावा अमेरिका और हांगकांग में इस तरह की मशीनें लगाई हैं। लंदन में इसे हाल ही में शुरू किया गया है।लोगों में पढ़ने की आदत डालना कंपनी का मकसद कंपनी का मानना है कि आज के दौर में लोग फोन से चिपके रहते हैं। उनका ज्यादातर समय फेसबुक, इंस्टाग्राम पर माथापच्ची करने में बीतता है। अच्छी किताबें पढ़ने की आदत लगभग खत्म हो चुकी है। कंपनी का ध्येय है कि लोगों में फिर से पढ़ने की आदत विकसित हो।सूत्रों का कहना है कि वेंडिंग मशीन से मिलने वाली स्टोरीज बिलकुल मुफ्त हैं। खास बात है कि जिस कागज पर ये छपी होती हैं, वह पर्यावरण के अनुकूल है। मशीन से निकलने वाली स्टोरीज में अपराध से जुड़ी कहानियों अलावा फील गुड फिक्शन और चार्ल्स डिकेंस, वर्जिनिया वूल्फ जैसे लेखकों की रचनाएं होती हैं।शार्ट एडीशन को वेंडिंग मशीन लगाने का विचार तब आया जब केनेरी व्हार्फ की एक रिसर्च पर उसकी नजर पड़ी। इसमें कहा गया था कि अकेले ब्रिटेन में ही हर साल 5 करोड़ 30 लाख किताबें ऐसी होती हैं, जो लोगों की नजरों में नहीं आ पातीं।


Source: Dainik Bhaskar May 06, 2019 01:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */