बॉलीवुड / 5 हजार करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पार होगा, 11 बायोपिक फिल्में आएंगी - News Summed Up

बॉलीवुड / 5 हजार करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पार होगा, 11 बायोपिक फिल्में आएंगी


कमल हासन की इंडियन-2 का बजट 300 करोड़, अप्रैल में आएगी11 बायोपिक फिल्में: 7 महिला प्रधान, 4 खिलाड़ियों परदुनिया में सबसे ज्यादा 2 घंटे 21 मिनट वीडियो देखेगा हर भारतीयमुंबई से मनीषा भल्ला Jan 01, 2020, 10:38 AM ISTमुंबई. बॉलीवुड में बायोपिक का दौर है। 2020 में 11 बड़ी बायोपिक रिलीज होंगी। अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, जैसे बड़े स्टार्स इन फिल्मों में हैं। नए साल में 12 सीक्वल भी आएंगे। इनमें 1996 में आई कमल हासन की इंडियन का सीक्वल इंडियन-2 अप्रैल में आएगी। इसकी लागत 300 करोड़ रु. है। इसे साल की सबसे महंगी फिल्म कहा जा रहा है। वर्ष 2019 बॉलीवुड के लिए काफी अच्छा रहा है। ट्रेड मैग्जीन कम्लीट सिनेमा के एडिटर अतुल मोहन के अनुसार, पहली बार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4350 करोड़ को छू रहा है। यह 2018 से 30% अधिक है। 2020 में कलेक्शन 15 से 20% बढ़ेगा। इस हिसाब से 2020 में पहली बार हिन्दी फिल्मों का कलेक्शन 5 हजार करोड़ पार होगा।मेघना गुलज़ार की ‘छपाक’ एसिड हमले की शिकार लक्ष्मी की बायोपिक है। इसमें दीपिका पादुकोण उनकी भूमिका में हैं।जयललिता की बायोपिक ‘थालाइवी’ भी आएगी। मुख्य किरदार में कंगना रनौत हैं।तापसी पन्नू दो बायोपिक में नजर आएंगी। रश्मि रॉकेट में वे गुजरात के कच्छ की एक एथलीट बनी हैं। दूसरी फिल्म में वे क्रिकेटर मिताली राज का किरदार निभा रही हैं।परिणीति चोपड़ा, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक कर रही हैं।गणितज्ञ शकुंतला देवी की बायोपिक विद्या बालन कर रही हैं।छत्रपति शिवाजी के सूबेदार तान्हाजी मालुसरे के जीवन पर तानाजी जनवरी मेंँ आ रही है। यह अजय देवगन की 100वीं फिल्म है, जो सन 1670 की घटना पर आधारित है।अक्षय कुमार दिवाली पर पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक ला रहे हैं। फिल्म डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी बना रहे हैं।कपिल देव के जीवन पर बन रही फिल्म 83 अप्रैल में आएगी। इसमें रणवीर सिंह कपिल की भूमिका में हैं। कपिल की पत्नी का किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही हैं।उधम सिंह के जीवन पर बन रही फिल्म में उनकी भूमिका विक्की कौशल निभा रहे हैं।इन 12 फिल्मों के सीक्वल आ रहे हैं : लव आजकल-2, भूल भुलैया-2, कुली नं.1, दोस्ताना-2, सड़क-2, सत्यमेव जयते-2, हंगामा-2, अंग्रेजी मीडियम(हिन्द मीडियम का सीक्वल) हेरा-फेरी 3, इंडियन-2 और शुभ मंगल ज्यादा सावधान, बागी-थ्री।22% की रफ्तार से बढ़ेगा वीडियो ओटीटी बाजारभारत का वीडियो ओटीटी (ओवर द टॉप) मार्केट 2020 तक 823 मिलियन डॉलर का होगा। एसौचेम-पीडब्ल्यूडी के मुताबिक यह दुनिया के टॉप-10 बाजार के तौर पर उभर रहा है। भारत में 2022 तक ओटीटी मार्केट के 22% की रफ्तार से बढ़ने की संभावना है। नेटफ्लिक्स के मुताबकि 2023 तक भारत वीडियो कंटेंट देखने वालों का दूसरा बड़ा बाजार होगा। 2020 अंत तक नेटफ्लिक्स पर 15 ओरिजनल भारतीय फिल्में होंगी। वहीं अमेज़न प्राइम मिर्जापुर सीजन-2 और द फैमिली मैन-2 लाने की तैयारी कर रहा है। 150 करोड़ की लागत से बनी ‘फॉरगॉटन आर्मी’ भी रिलीज होगी।डिजिटल ट्रेंड रिसर्च फर्म ई-मार्केटर के अनुसार मोबाइल पर शॉर्ट वीडियो देखने के मामले में भारत, अमेरिका को पीछे छोड़ सकता है। 2019 में एक औसत भारतीय वयस्क ने रोजाना दो घंटे छह मिनट का समय मोबाइल डिवाइस पर वीडियो देखने में बिताया। 2020 में यह समय 2 घंटे 21 मिनट हो जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar January 01, 2020 01:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */