बॉलीवुड में कोरोना / दूसरी बार पॉजिटिव आया चेन्नई एक्सप्रेस के प्रोड्यूसर करीम मोरानी का टेस्ट, दोनों बेटियां ठीक हुईं - News Summed Up

बॉलीवुड में कोरोना / दूसरी बार पॉजिटिव आया चेन्नई एक्सप्रेस के प्रोड्यूसर करीम मोरानी का टेस्ट, दोनों बेटियां ठीक हुईं


करीम मोरानी 8 अप्रैल से मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं।करीम मोरानी 8 अप्रैल से मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं।दैनिक भास्कर Apr 14, 2020, 03:14 PM ISTमुंबई. फिल्म निर्माता करीम मोरानी का कोरोनावायरस टेस्ट दूसरी बार पॉजिटिव आया है। 'रा-वन' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी फिल्मों के निर्माता मोरानी को 8 अप्रैल को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनमें वायरस के कोई लक्षण नहीं थे। लेकिन उनका टेस्ट पॉजिटिव आया था। रिपोर्ट्स की मानें तो बीते दिनों उनकी जांच दोबारा की गई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।दो हार्ट अटैक, एक बायपास से गुजर चुके मोरानीरिपोर्ट्स की मानें तो मोरानी परिवार उनकी सेहत को लेकर चिंता में है। बताया जा रहा है कि 60 साल के मोरानी को पहले दो बार हार्ट अटैक आ चुका है। एक बार उनकी बायपास सर्जरी भी हो चुकी है।दोनों बेटियां ठीक होकर घर लौटींमोरनी की दोनों बेटियों जोया और शजा का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया था। हालांकि, अब दोनों ठीक होकर घर लौट चुकी हैं। जोया को मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी और शजा को नानावटी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो शजा जहां मार्च के पहले सप्ताह में श्रीलंका से लौटी थीं तो वहीं, जोया मार्च के मध्य में राजस्थान की यात्रा कर मुंबई आई थीं।


Source: Dainik Bhaskar April 14, 2020 07:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */