राहुल रवेल ने अपने फेसबुक एकाउंट पर एक पोस्ट डाला है और उसमें वे ऋषि कपूर के साथ नजर आ रहे हैं. राहुल रवेल की ये पोस्ट जमकर वायरल हो रही है और ऋषि कपूर की सेहत का हाल जान, उनके फैन्स बेहद खुश हैं. यही नहीं, ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने भी ऐलान कर दिया है कि ऋषि कैंसर से लगभग निजात पा चुके हैं. कपूर परिवार ने ऋषि कपूर की बीमारी के बारे में पहली बार सीधे तौर पर कोई टिप्पणी की है, हालांकि उनकी पत्नी नीतू कपूर ने नववर्ष पर किये अपने एक पोस्ट में संकेत दिया था कि उनके पति कैंसर से पीड़ित हैं. निर्देशक राहुल रवेल ने भी फेसबुक पर ऋषि कपूर की तस्वीर साझा की और लिखा, 'ऋषि कपूर (चिंटू) कैंसर मुक्त हैं.'
Source: NDTV April 30, 2019 09:45 UTC