बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर बोली- हिंदू होने पर शर्मिंदा हूं, लोगों ने सोशल मीडिया में ही लगा दी क्लास - News Summed Up

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर बोली- हिंदू होने पर शर्मिंदा हूं, लोगों ने सोशल मीडिया में ही लगा दी क्लास


Swara Bhaskar says on Hindus -नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो गईं है, स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, ‘एक हिंदू होने पर मैं शर्मिंदा हूं.’ स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने जिस वायरल वीडियो को रीट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है उसमें कुछ लोग नमाज पढ़ते नजर आ रहे हैं और फोर्स उन्हें प्रोटेक्ट कर रही है।read more: मेक्सिको में 2,000 से अधिक शरणार्थी दक्षिण शहर से निकलेदरअसल, सुरक्षा कर्मियों के घेरे से बाहर कुछ लोगों की भीड़ नजर आ रही है, ये लोग ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे है, इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए खुद को हिंदू होने पर शर्मिंदा बताना ही स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) के लिए भारी पड़ गया। इंटरनेट पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है और लोग उन्हें एंटी हिंदू करार दे रहे हैं।read more: बलूचिस्तान में बड़ा ऑपरेशन.. 15 आतंकवादी कर दिए गए ढेर.. हथियारों का जखीरा जब्तएक यूजर ने कॉमेंट सेक्शन में लिखा, ‘मुझे शर्म आ रही है कि स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) खुद को एक हिंदू बता रही हैं’ इसी तरह अन्य लोगों ने भी स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) को जमकर लताड़ा है। बता दें कि स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) हर तरह के मुद्दे पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए जानी जाती हैं, किसान आंदोलन हो या फिर CAA का विरोध, स्वरा हर मुद्दे पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया देती रही हैं।


Source: Dainik Bhaskar October 24, 2021 12:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */