बैन होने के बाद भी आतिशबाजी: जयपुर में जलता हुआ रॉकेट होटल की छत पर गिरने से आग लगी, वहां रखा हुआ फर्नीचर जला - News Summed Up

बैन होने के बाद भी आतिशबाजी: जयपुर में जलता हुआ रॉकेट होटल की छत पर गिरने से आग लगी, वहां रखा हुआ फर्नीचर जला


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurNoise Of Firecrackers In Jaipur Even After Being Banned, Furniture Collapsed On Rocket HotelAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपबैन होने के बाद भी आतिशबाजी: जयपुर में जलता हुआ रॉकेट होटल की छत पर गिरने से आग लगी, वहां रखा हुआ फर्नीचर जलाजयपुर 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकजयपुर के वैशाली नगर स्थित होटल सरोवर की छत पर लगी आग में जला फर्नीचर।जयपुर में आतिशबाजी पर लगाई बैन की दीपावली पर शहर में खूब धज्जियां उड़ी। शहर के कई जगह लोगों ने रोक के बावजूद देर रात तक पटाखे जलाए गए। इस दौरान वैशाली नगर स्थित एक होटल की छत पर रॉकेट के गिरने से वहां आग लग गई, जिससे वहां रखे टेबिल-कुर्सी व अन्य फर्नीचर जल गए। गनीमत ये रही कि आग ज्यादा नहीं फैली वरना बडा हादसा हो सकता था।नगर निगम जयपुर के सहायक अग्निशमन अधिकारी छोटू राम ने बताया ​कि रात करीब 11.15 बजे कंट्रोल रूम पर वैशाली के होटल सरोवर में आग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही हमारी टीम 2 फायर ब्रिगेड लेकर मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक होटल प्रबंधन की ओर से काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था। उन्होंने बताया कि त्योहार होने के कारण होटल खाली था। इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।उन्होंने बताया कि आशंका है कि फर्नीचर में आग पटाखों के कारण लगी। क्योंकि जिस समय हादसा हुआ उस समय होटल की छत पर कोई नहीं था और पूरा एरिया बंद था। आसपास कुछ जगहों पर आतिशबाजी हो रही थी, जिसे देखकर आशंका जताई जा रही है कि कोई रॉकेट या पटाखे की चिंगारी फर्नीचर पर गिरी होगी हो उससे आग लग गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।31 दिसंबर तक है अतिशबाजी और पटाखा बिक्री पर रोकराजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने पूरे प्रदेश में आतिशबाजी और पटाखा बिक्री पर रोक लगा रखी है। इस बैन के तहत सरकार ने 31 दिसंबर तक पटाखा बेचने पर 10 हजार रुपए और आतिशबाजी करने पर 2 का जुर्माना लगाने का भी फैसला किया है।


Source: Dainik Bhaskar November 14, 2020 19:38 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */