Hindi NewsLocalChandigarhThe Company Will Give The Original Shape To The Secretariat's Interiors, Work Will Be Started Soon. Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपबैक टू बेसिक्स...: सेक्रेटेरिएट के अंदरूनी हिस्से को ऑरिजनल शेप देगी कंपनी, जल्द शुरू किया जाएगा कामचंडीगढ़ 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकइस काम के टेंडर की कॉस्ट बढ़ाए जाने पर CVC के पास शिकायत पहुंच गई है।कैपिटल कॉम्प्लेक्स बिल्डिंग (पंजाब एंड हरियाणा सेक्रेटेरिएट) के अंदरूनी हिस्से को ऑरिजनल शेप देने का काम जल्द शुरू होने लगेगा। इसके लिए लगाए 25,73,40,570 के टेंडर में लोएस्ट वन सावनी हेरिटेज कंजर्वेेशन प्राइवेट लिमिटेड 23 करोड़ 83 लाख 74 हजार 570 आई है। यही कंपनी टेंडर अलॉटमेंट लेटर मिलने के बाद काम शुरू करवाएगी। वहीं, इस काम के टेंडर की कॉस्ट बढ़ाए जाने पर CVC के पास शिकायत पहुंच गई है।प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग की ओर से 25 करोड़ 73 लाख 40 हजार 570 का टेंडर काॅल किया गया। इसमें चार कंपनी आई। सभी फाइनेंशियल बिड के योग्य रही। फाइनेंशियल बिड में सृष्टि ने 25 करोड़ 66 लाख 97 हजार 218, सावनी हेरिटेज कंजर्वेेशन ने 23 करोड़ 83 लाख 74 हजार 570, स्वदेशी सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर ने 27 करोड़ 79 लाख 27 हजार 815 और AS इंटरप्राइज ने 28 करोड़ 20 लाख 45 हजार 264 कोट किया था।लेकिन लोएस्ट वन सावनी हेरिटेज रही। टेंडर के अनुसार पंजाब-हरियाणा सिविल सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग में सेंट्रलाइज एयर कंडीशनर, फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने, कॉरिडोर और कमरों और टॉयलेट में चिप्स फ्लोरिंग फ्लोरिंग होनी है। कुछ काम जोड़कर दोबारा से इंजीनियरिंग विभाग की ओर से टेंडर काॅल किया। टेंडर की कॉस्ट बढ़ाने को लेकर चीफ विजिलेंस कमीशन के पास एक कॉन्ट्रेक्टर द्वारा शिकायत की गई है।पंजाब एंड हरियाणा सेक्रेटेरिएट से हटवाया अवैध निर्माणपंजाब-हरियाणा सिविल सेक्रेटेरिएट की बिल्डिंग से दोनों सरकार की अप्रूवल के बाद इंजीनियरिंग विभाग ने बालकनी में बने रिटायरिंग रूम,PA रूम, किचन आदि को हटवा दिया है। इसके कूलर एवं ACके लिए खोली विंडो बंद कर दी। टॉयलेट ब्लॉक को अपने स्तर पर चेंज किया गया था। उसे भी पुराने शेप में किया जाएगा। प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार टेंडर में आई लोएस्ट वन कंपनी को टेंडर अलॉट किया जाएगा। वही पंजाब एंड हरियाणा सेक्रेटेरिएट के अंदरूनी हिस्से को ओरिजिनल शेप में करेगी।
Source: Dainik Bhaskar May 25, 2021 09:30 UTC