2020 का दौर बहुत अलग था। लोगों ने अपनों को खोया, ऐसी दिक्कतें झेली जो उन्होंने अपनी लाइफ में कभी नहीं झेली थी। दुनिया बंद हो गई। कोरोना का कहर हालांकि अभी भी जारी है। पर अच्छे लोगों ने अच्छाई नहीं छोड़ी। वो अपना काम करते रहे। अपना छोटा-छोटा योगदान देकर वो दुनिया को हसीन बनाते रहे। एक वेटरनरी डॉक्टर हैं। वो अमेरिका में रहते हैं। वो फिलहाल होमलेस यानी बेघर लोगों के कुत्तों का इलाज करते हैं।फ्री ही करते हैं सारा ट्रीटमेंटइस शख्स का नाम है Kwane Stewart, उनके जानवरों के बेहद प्यार है। वो न्यू मेक्सिको में पैदा हुए हैं। वहीं पढ़े हैं। बचपन में उन्होंने कई आवारा कुत्तों को रेस्क्यू किया। उनकी जान बचाई। फिर इसके बाद वो कैलिफोर्निया में वेटरनरी की प्रेक्टिस करने लगे।मदद के लिए आए आगेStewart ने जानवरों के लिए कुछ करना चाहते थे। कोरोना के दौर में उन्होंने बेघर लोगों के कुत्तों का इलाज करना शुरू किया। हालांकि कोरोना दौर में उन्हें खुद भी आर्थिक दिक्कत हुई। लेकिन उन्होंने अपना काम करना नहीं छोड़ा।खाने का पैसा भी देते हैंअभी वो बेघर कुत्तों का इलाज करते हैं। वो उन्हें फ्री में दवाई देते हैं। खाना देते हैं। ये सब वो अपनी पैसों से ही करते हैं। कई बार जानवरों को अस्पताल भी लेकर जाना पड़ता है इलाज के लिए, ये भी वो खुद ही करते हैं। उन्होंने क्राउडफंडिंग के जरिए कुत्तों के इलाज के लिए पैसा भी जुटाए हैं। ऐसा वो इसलिए करते हैं क्योंकि बेघर लोगों का एकमात्र सहारा ये डॉग्स होते हैं। वो उनके साथ रहते हैं। बेघर लोगों के पास इतनी रकम नहीं होती कि वो उनका इलाज करवा पाएं। इसलिए Stewart उनकी मदद करते हैं।
Source: Navbharat Times December 29, 2020 06:33 UTC