बेगूसराय में पत्नी को पत्थर से कूच कर मार डाला: शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक कर भाग रहा था तभी GRP थाने की पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार - News Summed Up

बेगूसराय में पत्नी को पत्थर से कूच कर मार डाला: शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक कर भाग रहा था तभी GRP थाने की पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार


Hindi NewsLocalBiharPatnaBegusaraiWife Was Beaten To Death By Stone In Begusaraiबेगूसराय में पत्नी को पत्थर से कूच कर मार डाला: शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक कर भाग रहा था तभी GRP थाने की पुलिस ने कर लिया गिरफ्तारबेगूसराय 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकबेगूसराय में पुलिस की गिरफ्त में हत्यारा पति।बेगूसराय में पति ने पत्नी की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी और शव को बेगूसराय के रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। महिला के रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास की है। मृतका की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा वार्ड नंबर 10 के रहने वाले राजेश सदा की 45 वर्षीया पत्नी कुसमा देवी के रूप में की गई है।देवर से की दूसरी शादी, उसी ने मार डालामिली जानकारी के अनुसार महिला अपने पहले पति उपेंद्र सदा की मौत के बाद देवर राजेश सदा से शादी कर ली थी। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और इसी विवाद से नाराज होकर पति ने पत्थर से कुचल कर पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। बेगूसराय GRP थाने की पुलिस ने बताया कि महिला का शव बेगूसराय रेलवे ट्रैक पर फेंक कर राजेश सदा वहां से भाग रहा था तभी पुलिस ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया।आरोपी राजेश सदा ने बताया कि 1 साल पहले मेरे भाई की मौत हो गई। उसके बाद भाभी से शादी रचा ली। शादी के बाद से लगातार विवाद हो रहा था। उसके बाद बरौनी से छोड़कर दहिया भगवानपुर में किराया लेकर दोनों रहने लगे। बीती रात भी दोनों में विवाद हुआ। इसी विवाद से नाराज होकर राजेश सदा ने पत्नी को पत्थर से कुचल कर हत्या कर दिया। फिलहाल GRP थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


Source: Dainik Bhaskar June 13, 2021 10:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...