बुधवार को इस भाव बिक रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहरों के दाम - News Summed Up

बुधवार को इस भाव बिक रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहरों के दाम


नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। बुधवार 12 जून को देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत मिली है, देश की राजधानी समेत कई महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। पेट्रोल की कीमत स्थिर रहने से काफी हद तक लोगों को राहत मिल सकती है। यहां हम जानेंगे कि किस शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्या है।सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पिछले कुछ दिनों से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर रखा है। देश की राजधानी दिल्ली में टैक्स कम होने की वजह से पेट्रोल-डीजल सभी महानगरों और अन्य राज्यों की राजधानियों से काफी कम है।इंडियन आयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल बिना किसी बदलाव के 70.43 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 64.39 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, बीते दिन के मुकाबले पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कोलकाता में पेट्रोल 72.68 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 66.31 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, मंगलवार की तुलना में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।चेन्नई की बात की जाए तो यहां पेट्रोल 73.17 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 68.11 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, बीते दिन की तुलना मे पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसी प्रकार मुंबई में पेट्रोल 76.12 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 67.51 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, मंगलवार के मुकाबले पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा और गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल की कीमत इस प्रकार हैं। नोएडा में बिना किसी बदलाव के पेट्रोल 70.33 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 63.80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसी प्रकार गुरुग्राम में भी बिना किसी बदलाव के पेट्रोल 70.85 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 63.89 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Sajan Chauhan


Source: Dainik Jagran June 12, 2019 05:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */