बीना में चलती ट्रेन से गिरा युवक, हाथ कटा, गंभीर हालत में सागर रेफर - News Summed Up

बीना में चलती ट्रेन से गिरा युवक, हाथ कटा, गंभीर हालत में सागर रेफर


बीना में चलती ट्रेन से गिरा युवक, हाथ कटा, गंभीर हालत में सागर रेफरसागर/बीना, नवदुनिया प्रतिनिधि। बीना जंक्शन में रेल मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बीना-झांसी रेलवे लाइन पर आगासौद-कंजिया रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे गेट नंबर 315 के पास एक युवक चलती ट्रेन से अचानक नीचे गिर गया। इस हादसे में युवक का बायां हाथ कंधे के पास से कटकर अलग हो गया। सूचना मिलने पर एंबुलेंस के जरिए घायल युवक को लाकर बीना सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सागर रेफर कर दिया गया है। घायल युवक की पहचान छतरपुर निवासी रामकिशोर पिता मल्लू अहिरवार (35) के रूप में हुई। बीना सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस ने युवक की पत्नी से फोन पर बात की है।घायल युवक की पत्नी लक्ष्मी अहिरवार ने बताया कि उनका पति जम्मू में काम करता है। शुक्रवार को वह ट्रेन से अपने गृहनगर लौट रहा था। बीना स्टेशन से वह किसी गलत ट्रेन में सवार हो गया था। इसके चलते वह ललितपुर पहुंच गया था। ललितपुर स्टेशन पर उतरने के बाद युवक ने मुंबई की ओर जाने वाली कोई ट्रेन पकड़ी और वह वापस बीना स्टेशन पहुंचा। बीना स्टेशन से वह सुबह भोपाल-खजुराहो के बीच चलने वाली महामना एक्सप्रेस में सवार हुआ था। यात्रा के दौरान युवक आगासौद-कंजिया स्टेशन के बीच ट्रेन से गिर गया। रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक पर घायल युवक को पड़ा देख 108 सेवा पर फोन लगाकर घटना की जानकारी दी। सुबह करीब 11 बजे एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया। युवक की हालत गभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे सागर रेफर कर दिया गया है।Posted By: Nai Dunia News Network


Source: Dainik Jagran March 11, 2023 08:27 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */