Hindi NewsLocalRajasthanBikanerAccident Occurred During Artillery Exercise At Mahajan Field Firing Range, Two Soldiers Were Injured, One Died In Suratgarhबीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में विस्फोट: पंजाब का सैनिक शहीद; दूसरे का सूरतगढ़ सैन्य अस्पताल में चल रहा इलाजबीकानेर 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकमहाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आमतौर पर विदेशी सेनाओं के साथ अभ्यास होता है। (फाइल फोटो)बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शनिवार को युद्धाभ्यास के दौरान हुए विस्फोट में एक जवान शहीद हो गया, जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज सूरतगढ़ सैन्य अस्पताल में चल रहा है। शहीद जवान का नाम प्रभजोत सिंह था। राजस्थान के सैन्य प्रवक्ता ले.क. अमिताभ शर्मा ने घटना की पुष्टि की।महाजन थाना के सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के साउथ कैंप में 23 सिख बटालियन युद्धाभ्यास की तैयारी कर रही थी। उसी दौरान बारूद में ब्लास्ट हुआ। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक 2 जवान घायल हो गए। उपचार के लिए सूरतगढ़ सेना अस्पताल ले जाया गया। यहां सिपाही प्रभजोत सिंह (27) पुत्र हरदीप सिंह निवासी मुक्तसर साहिब, पंजाब ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सिपाही जगराज सिंह (26) पुत्र मेजर सिंह निवासी शेखपुरा तलवंडी भटिंडा, पंजाब 23 सिख बटालियन का उपचार चल रहा है।रोज होता है युद्धाभ्यासमहाजन के लंबे-चौड़े क्षेत्र में जवान हर रोज युद्धाभ्यास करते हैं। इस दौरान तोप चलाने का भी अभ्यास होता है। फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास सुबह और शाम दोनों वक्त होता है। इस दौरान टारगेट सेट किया जाता है। उसी को ताेप से उड़ाना होता है। यह सब इतना आसान नहीं होता। कई बार तोप की चपेट में जवान भी आ जाते हैं। शनिवार सुबह हुई घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। महाजन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की है। इस मामले में मर्ग दर्ज की जाएगी।कंटेंट : मुकेश रंगा, महाजन
Source: Dainik Bhaskar June 05, 2021 14:01 UTC