बिहार / 36 दिन बाद सार्वजनिक तौर पर नजर आए तेजस्वी, विधानसभा की कार्यवाही में लिया हिस्सा - News Summed Up

बिहार / 36 दिन बाद सार्वजनिक तौर पर नजर आए तेजस्वी, विधानसभा की कार्यवाही में लिया हिस्सा


तेजस्वी 11:45 बजे विधानसभा में दाखिल हुए तब प्रश्नकाल चल रहा था12 बजे सूखा के मामले पर विपक्ष ने हंगामा किया, 15 मिनट बाद तेजस्वी निकल गएDainik Bhaskar Jul 04, 2019, 04:30 PM ISTपटना. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मानसून सत्र के पांचवें दिन गुरुवार को विधानसभा पहुंचे। उनके साथ बड़े भाई और राजद विधायक तेज प्रताप यादव भी थे। तेजस्वी 11:45 बजे विधानसभा में दाखिल हुए। उस समय प्रश्नकाल चल रहा था। तेजस्वी सदन में पहुंचे और अपनी जगह पर बैठ गए। पीछे बैठे भोला यादव ने उन्हें सदन में पूछे जा रहे प्रश्न की सूची दी। इसके बाद बगल में बैठे आलोक मेहता ने यह बताया कि कौन का प्रश्न पूछा जा रहा है। 15 मिनट तेजस्वी सदन में मौजूद रहे।इसके बाद करीब 12 बजे सूखे के मामले पर चर्चा शुरू हुई। इस दौरान विपक्ष ने हंगामा किया। राजद के विधायक बेल में आकर नारेबाजी करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी ने हंगामे को शांत करने की कोशिश की, लेकिन विधायक शांत नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। राजद विधायक बेल में हंगामा करते रहे और तेजस्वी सदन से बाहर चले गए।28 मई के बाद नजर नहीं आए तेजस्वी28 मई को राजद ने चुनाव में हार के कारण जानने के लिए बैठक बुलाई थी। इस बैठक में तेजस्वी मौजूद थे। इसके बाद से वह सार्वजनिक तौर पर कहीं नजर नहीं आए। वहीं, 10 जून के बाद उन्होंने कोई ट्वीट भी नहीं किया। विधानसभा में जब उनके नहीं आने का मुद्दा उठा तो उन्होंने 29 जून को एक के बाद एक चार ट्वीट किए और खुद के गायब रहने का कारण बताया। उन्होंने लिखा कि मैं पिछले कुछ हफ्ते से अपनी पुरानी बीमारी का इलाज कराने में व्यस्त था। मुझे लिगामेंट और एसीएल इंजरी (घुटने में चोट) थी।मानसून सत्र के पहले चार दिन नहीं पहुंचे थे तेजस्वीविपक्ष के नेता के विधानसभा न आने के मामले को सत्ता पक्ष उठा रहा था। विधानमंडल का मानसून सत्र 28 जून को शुरू हुआ था। सत्र के पहले चार दिन तेजस्वी विधानसभा नहीं आए थे। शुक्रवार 28 जून को बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत हुई। सदन की कार्यवाही में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी के नहीं पहुंचे। इस पर भाजपा और जदयू ने तंज कसा। भाजपा नेता नितिन नवीन ने कहा कि उनके लापता होने की सूचना थाने में देनी चाहिए। लोकसभा चुनाव के बाद से ही तेजस्वी का कुछ पता नहीं है। वहीं, जदयू महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि कई शहरों में तेजस्वी के गायब होने का पोस्टर लोगों ने चिपका रखा है। मैंने ऐसी ऊहापोह की स्थिति पहले कभी नहीं देखी।


Source: Dainik Bhaskar July 04, 2019 08:42 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */