बिहार / पारिवारिक कलह से परेशान किशोर ने इच्छामृत्यु मांगी, प्रधानमंत्री कार्यालय ने जांच करने को कहा - News Summed Up

बिहार / पारिवारिक कलह से परेशान किशोर ने इच्छामृत्यु मांगी, प्रधानमंत्री कार्यालय ने जांच करने को कहा


15 साल के कृष ने दो महीने पहले राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा थाउसका आरोप है कि मां प्रॉपर्टी के लिए कैंसर पीड़ित पिता और परिवार के दूसरे सदस्यों की हत्या करवा सकती हैDainik Bhaskar Jul 17, 2019, 11:40 AM ISTभागलपुर (बिहार). भागलपुर जिले के कहलगांव के रहने वाले एक किशोर ने पारिवारिक कलह की वजह से इच्छामृत्यु की मांग की है। उसने करीब दो महीने पहले राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु का अनुरोध किया था। राष्ट्रपति के अलावा उसने बिहार के मुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों को लेटर भेजा था। एक अफसर ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय के आदेश पर जिला प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी जिला प्रशासन से 7 दिनों के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है।15 साल के कृष ने बताया, "मुझे मां सुजाता कुमारी और उनके रिश्तेदार प्रताड़ित करते हैं। 8 मई 2017 को मां और मामा ने पिता और मेरे साथ मारपीट की थी। चाकू से पिता मनोज कुमार मित्रा के हाथ और छाती पर वार किए थे। मेरी मां अक्सर स्कूल में आकर मेरे खिलाफ गलत बातें कहती है, जिससे मेरे दोस्त मेरा मजाक उठाते है। इससे मेरी पढ़ाई पर गलत प्रभाव पड़ रहा है।कृष के पिता कैंसर से पीड़ित हैंकृष के पिता मनोज कैंसर से पीड़ित हैं। वे फिलहाल ग्रामीण विकास विभाग, देवघर (झारखंड) में जिला प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। मां सुजाता इंडियन ओवरसीज बैंक पटना में सहायक प्रबंधक के पद पर हैं। कृष अपने पिता के साथ रहता है और 9वीं कक्षा का छात्र है।कृष के दादा और उसके रिश्तेदार मनोज के साथ खराब रिश्ते के लिए मां को दोषी मानते हैं। दोनों ने एक-दूसरे पर केस किए हैं।कृष ने कहा- मां प्रॉपर्टी के लिए जान से मरवा सकती हैकृष का कहना है कि पारिवारिक कलह से उसकी जिदंगी खराब हो गई है। पिता की संपत्ति के लिए उसकी मां और उसके घरवालों को जान से मरवा सकती है। उसने राष्ट्रपति को भेजे पत्र में कहा है कि मैं इस जिंदगी से तंग आ गया हूं। कैंसर से पीड़ित पिता को मरते नहीं देख सकता हूं। इससे पहले मैं मरना चाहता हूं।


Source: Dainik Bhaskar July 17, 2019 02:57 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */