बिहार / कांग्रेस ने मधुबनी से निर्दलीय चुनाव लड़ने पर शकील अहमद को किया निष्कासित - News Summed Up

बिहार / कांग्रेस ने मधुबनी से निर्दलीय चुनाव लड़ने पर शकील अहमद को किया निष्कासित


Dainik Bhaskar May 05, 2019, 07:19 PM ISTकांग्रेस ने बेटीपट्टी से विधायक भावना झा को भी 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दियापार्टी के गाइडलाइन के खिलाफ मधुबनी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं शकील अहमदपटना/दिल्ली. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने मधुबनी से चुनाव लड़ने पर कांग्रेस नेता शकील अहमद को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। साथ ही बेनीपट्टी से कांग्रेस विधायक भावना झा को भी 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है। शकील अहमद के नामांकन और चुनाव प्रचार में भावना झा शामिल हुईं थीं।चतरा की तरफ फ्रेंडली फाइट चाहते थे शकीलमधुबनी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने पर शकील ने कहा था कि मुझे लगता है कि अगर मैं यहां चुनाव नहीं लड़ा तो कोई संघर्ष नहीं होगा। मुकाबला एकतरफा हो जाएगा। जैसे चतरा सीट पर फ्रेंडली फाइट हो रही है तो मधुबनी में क्यों नहीं हो सकती। सीट शेयरिंग के बाद चतरा सीट कांग्रेस के खाते में आई थी। लेकिन, वहां से राजद ने अपने सिंबल पर उम्मीदवार खड़ा कर दिया था।शकील अहमद का राजनीतिक करियरशकील अहमद बिहार से तीन बार विधायक और मधुबनी लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं। वे मधुबनी से 1998 और 2004 में चुने गए। वे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं। राबड़ी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और केंद्र की मनमोहन सरकार में संचार मंत्री और गृह राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 2011 में उन्हें झारखंड और पश्चिम बंगाल का कांग्रेस प्रभारी भी बनाया गया था। शकील दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के भी पार्टी प्रभारी रह चुके हैं।दरअसल, महागठबंधन में हुए सीट शेयरिंग के बाद मधुबनी लोकसभा सीट मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी के खाते में आई है। वीआईपी ने यहां से पूर्व राजद नेता बद्रीनाथ पूर्वे को टिकट दिया है। भाजपा की तरफ से अशोक कुमार यादव चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर 6 मई को मतदान होना है।


Source: Dainik Bhaskar May 05, 2019 13:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */