बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट: दरभंगा-सुपौल समेत कई जिलों में होगी भारी बारिश, आंधी और वज्रपात से रहें सतर्क - News Summed Up

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट: दरभंगा-सुपौल समेत कई जिलों में होगी भारी बारिश, आंधी और वज्रपात से रहें सतर्क


जागरण संवाददाता, पटना। पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने के साथ राज्य के मौसम में बदलाव के आसार हैं। मोसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादातर भागों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। राजधानी सहित दक्षिण भागों के अलावा अन्य भागों में छिटपुट वर्षा की संभावना है। सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई , खगड़िया आदि भागों में तेज हवा चलने के साथ मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।पांच दिनों के दौरान अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम में बदलाव आने के साथ तापमान में गिरावट आने से मौसम सामान्य बना रहेगा। 32.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पटना का तापमान मौसम विभाग के अनुसार, नौ मार्च से 11 मार्च तक अलग-अलग भागों में छिटपुट वर्षा के साथ मेघ गर्जन की संभावना है। रविवार को पटना सहित आसपास इलाकों में मौसम में बदलाव आने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मौसम सामान्य बना रहा।पटना सहित 19 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस एवं 34.8 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस के साथ अगवानपुर सहरसा में दर्ज किया गया। राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री वृद्धि के साथ 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 15 वर्षों के दौरान सबसे अधिक दर्ज किया गया।


Source: Dainik Jagran March 09, 2026 03:34 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */