Hindi NewsLocalBiharBJP MP MLA Target For Distribute 50 Thousand Bags In Public; Bihar Bjp Latest Newsबिहार में भाजपा के MP-MLA बांटेंगे झोला: खाली झोला बताएगा PM ने कैसे भरा गरीबों का पेट, 50 लाख घरों में भाजपा बांटेगी PM की तस्वीर वाला झोलापीएम मोदी की तस्वीर वाले झोला को भाजपा नेता लोगों को बांटेंगे।भाजपा अब बिहार में गरीबों को झोला बांट कर बताएगी कि किस तरह प्रधानमंत्री ने उनके कल्याण के लिए काम किया है। झोले के जरिए बिहार के लोगों तक केन्द्र की योजनाओं का प्रचार किया जाएगा। झोला बांटने का काम 14 अगस्त से शुरू होगा। प्रदेश कार्यालय से शुरू होने वाले इस अभियान के तहत 21 अगस्त तक पार्टी के विधायक और सांसद पूरे बिहार में 50 लाख झोला बांटेंगे। इसको लेकर सभी MP और MLA-MLC को टागरेट दे दिया गया है।PM गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत हर महीने पांच किलो मुफ्त अनाज देने की योजना केन्द्र सरकार चला रही है। अब पार्टी लोगों को झोला बांटकर यह बताएगी कि उनके घरों तक जो अनाज पहुंच रहा है, वह असल में मोदी सरकार की देन है।14 अगस्त को पटना में झोला में अनाज भरकर दिया जाएगा। इसके बाद सभी जिला और मंडलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे और लाभुकों को झोला दिया जाएगा। भाजपा के कार्यकर्ता बूथ लेवल तक कार्यक्रम आयोजित कर झोला वितरित करेंगे। झोला पर पीएम मोदी की तस्वीर, भाजपा का कमल निशान, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की तस्वीर छपी है। पीएम के साथ ही क्षेत्रवार सांसद व विधायक की तस्वीर भी इस पर छपी होगी। भाजपा के कार्यकर्ता पीडीएस दुकानों में पहुंच कर भी लाभुकों को यह झोला वितरित करेंगे।झोला पर पीएम मोदी के साथ नित्यानंद राय की तस्वीर।सांसदों और विधायकों के लिए पार्टी ने तय किया टारगेटबिहार भाजपा के कौन से नेता कितना झोला अपने क्षेत्र में बांटेगे, ये पार्टी की ओर से तय कर दिया गया है। सभी सांसदों को 1 लाख और विधायकों को 25 हजार झोला वितरण का लक्ष्य दिया है। झोला वितरण अभियान के लिए भाजपा ने रणनीति तैयार की है। इसे लेकर प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम प्रभारी और सह प्रभारी बनाया है। प्रदेश स्तर पर पूर्व विधान पार्षद और उपाध्यक्ष राधामोहन शर्मा को यह जिम्मेदारी दी गई है। सांसदों और विधायकों के अलावा पार्टी पदाधिकारियों को भी झोला सही लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है ।झोला रणनीति के जरिए पंचायत चुनाव के पहले का प्रचारभाजपा की झोला राजनीति की असली वजह बिहार में उन कामों को प्रसार करना है, जो केंद्र की तरफ से किए गए हैं। बिहार में गठबंधन की सरकार होने की वजह से भाजपा केंद्र द्वारा किए गए काम का क्रेडिट नहीं ले पा रही। अब झोला बांटने के बहाने भाजपा के कार्यकर्ता और नेता घर-घर जाएंगे। इस अभियान से PM के काम का प्रचार भाजपा प्रत्येक घर तक पहुंचा सकेगी। आने वाले पंचायत चुनाव में भी इसका फायदा भाजपा को मिल सकता है।
Source: Dainik Bhaskar August 11, 2021 05:50 UTC