बिहार में जुटाई जा रही है RSS और उसके सहयोगी संगठनों की जानकारी, SP ने एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट - News Summed Up

बिहार में जुटाई जा रही है RSS और उसके सहयोगी संगठनों की जानकारी, SP ने एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट


खास बातें जुटाई जा रही है RSS, सहयोगी संगठनों की जानकारी विशेष शाखा के पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को दिए निर्देश कहा- एक हफ्ते में नाम, पता, दूरभाष और व्यवसाय के बारे में जुटाएं जानकारीपुलिस की स्पेशल ब्रांच, आरएसएस (RSS) और उसके सभी सहयोगी संगठनों के बारे में जानकारी जुटा रही है. 28 मई को एक पत्र को विभाग के सभी बड़े अधिकारियों को प्रेषित किया गया है. विशेष शाखा के पुलिस अधीक्षक ने सभी क्षेत्रीय पुलिस उपाधीक्षकों और सभी जिला विशेष शाखा पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एक हफ्ते में आरएसएस और उससे जुड़े सहयोगी संगठनों की पूरी जानकारी जुटाएं. इन संगठनों के पदाधिकारियों के नाम, पता, दूरभाष और व्यवसाय के बारे में जानकारी मांगी गई है. बता दें कि आरएसएस को भारतीय जनता पार्टी का वैचारिक संरक्षक कहा जाता है.


Source: NDTV July 17, 2019 03:28 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */