लखनऊ से शोधकर्ताओं की एक टीम को यहां एक गांव के निवासियों ने एनआरसी के लिए सर्वेक्षणकर्ता समझकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. दरभंगा के पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब चार महिलाओं समेत 12 लोगों की एक टीम ने जमालपुर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत एक गांव का दौरा किया. एसपी ने बताया कि पुलिस स्टेशन में स्थिति को संभाला गया जहां अधिकारियों ने शोधकर्ताओं की पहचान को सत्यापित किया और ग्रामीणों को समझाया गया. निजी अनुसंधान और विपणन कंपनियों के लिए सर्वेक्षण करने में शामिल लोगों को गलती से निशाना बनाया जा रहा है.
Source: NDTV January 26, 2020 12:45 UTC