बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर संसदीय सीट पर सोमवार को हुए मतदान के दौरान एक होटल से EVM बरामद होने के बाद विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. हंगामे के बाद मौक़े पर पहुंचे SDO कुंदन कुमार ने EVM को क़ब्ज़े में कर लिया. EVM के कस्टोडिन सेक्टर मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है. ईवीएम मशीनों को रिप्लेस करने के बाद उसे होटल में मशीनों को नहीं ले जाना चाहिए था, जो नियमों के खिलाफ है. इसके अलावा सीतामढ़ी में 56.90 प्रतिशत, सारण में 58 प्रतिशत तथा हाजीपुर में 57.72 प्रतिशत मतदान हुआ.
Source: NDTV May 07, 2019 04:41 UTC