मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मद्देनजर अगले कुछ दिनों में दोनों ही राज्यों में भारी से भारी बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश का प्रयागराज और बनारस समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. यूपी सरकार की तरफ से जारी बयान के अनुसार बारिश के कारण घर गिरने, पेड़ गिरने व सांप के काटने के चलते लोगों की मौत हुई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बारिश से उत्पन्न स्थिति की जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान के पटना स्थित कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह 8.30 बजे से आज सुबह 8.30 बजे तक वैशाली जिला के जन्दाहा में 230.2 मिलीमीटर, नवादा जिला के रजौली में 222.4 मिलीमीटर, समस्तीपुर जिला के रोसडा में 175.0 मिलीमीटर, गया जिला के टेकारी में 170.2 मिलीमीटर, वैशाली जिला के गोरौल में 158.2 मिलीमीटर, भागलपुर शहर में 134.3 मिलीमीटर, सुपौल जिला के बसुवा में 132.4 मिलीमीटर, पटना जिला के श्रीपालपुर में 123.2 मिलीमीटर, भागलपुर जिला के बिहपुर में 115.4 मिलीमीटर, नवादा जिला के हिसुआ में 110.0 मिलीमीटर, बेगुसराय जिला के खोदावनपुर में 106.4 मिलीमीटर और भागलपुर जिला के सबौर में 102.2 वर्षा रिकार्ड की गयी.
Source: NDTV September 29, 2019 03:00 UTC