बिना फोन छुए ही तेजी से खत्म हो रही है बैटरी? तुरंत बदलें ये 3 हिडन सेटिंग्स - News Summed Up

बिना फोन छुए ही तेजी से खत्म हो रही है बैटरी? तुरंत बदलें ये 3 हिडन सेटिंग्स


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज 10 में से 7 स्मार्टफोन यूजर्स बैटरी ड्रेन की समस्या से काफी परेशान हैं। कई बार तो ऐसा भी देखने को मिलता है कि फोन इस्तेमाल ही नहीं कर रहे होते फिर भी बैटरी काफी ज्यादा तेजी से खत्म होने लगती है।अगर आपको भी ये समस्या आ रही है, तो इसकी वजह कुछ ऐसी सेटिंग्स भी हो सकती हैं जिनके बारे में शायद आपको पता ही नहीं है। हम आपको ऐसी ही 3 जरूरी सेटिंग्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें बदलकर आप अपने फोन की बैटरी लाइफ को काफी हद तक बेहतर कर सकते हैं।Background App Refresh आजकल कई एप्स आपके फोन में बिना ओपन किए भी लगातार डेटा अपडेट करते रहते हैं। इसकी वजह से बैटरी धीरे-धीरे खत्म होती रहती है। इसके लिए आप Settings में जाएं और Background App Refresh / बैकग्राउंड एक्टिविटी पर क्लिक करके जिन एप्स की जरूरत नहीं है, उन्हें ऑफ कर दें। सोशल मीडिया और शॉपिंग एप्स सबसे ज्यादा बैटरी खाती हैं।लोकेशन सर्विसेज की ‘System Services’ सेटिंग लोकेशन ऑन ऑफ करने के बारे में तो बहुत से लोग जानते हैं, लेकिन इसके अंदर छुपी हुई System Services सेटिंग के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। ये भी बैकग्राउंड में बैटरी खत्म करती रहती है। इसक लिए Settings > Privacy > Location Services में जाएं और नीचे जाकर System Services ओपन करें।इधर से अब ‘Significant Locations’, ‘Location-Based Alerts’ जैसी सेटिंग्स ऑफ कर दें। ये फीचर बिना जरूरत के थोड़ी थोड़ी देर बाद आपकी लोकेशन ट्रैक करते रहते हैं। Raise to Wake और Motion Tracking आपने नोटिस किया होगा कि फोन को हल्का सा उठाते ही स्क्रीन ऑन हो जाती है। इस सुविधा को मोशन ट्रैकिंग कहा जाता है। ये फीचर्स फोन को यूज करना तो आसान बना देता है, लेकिन बैटरी भी चुपचाप खत्म करता रहता है।


Source: Dainik Jagran April 08, 2026 14:02 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */