बिग बॉस सीजन 16 में इन 7 कंटेस्टेंट्स की जगह हुई पक्की - News Summed Up

बिग बॉस सीजन 16 में इन 7 कंटेस्टेंट्स की जगह हुई पक्की


अगले महीने अक्टूबर में बिग बॉस सीजन 16 का आवाज होने जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने इस शो को होस्ट करते नज़र आएंगे। टीवी के नंबर वन रियलिटी शो बिग बॉस हाई वोल्टेज ड्रामा के लिए जाना जाता हैं। यही वजह है कि शो की टीआरपी भी जबरदस्त तेजी से हर साल बढ़ती नजर आती है। पिछले सभी सीजन देश के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले रियलिटी शो में शामिल थे। इस साल भी कई लोकप्रिय हस्थियां इस शो में हिस्सा लेने वाले हैं, जिनमें से कुछ के नाम कंफर्म हो चुके हैं।जानकारी के अनुसार बिग बॉस सीजन 16 में जन्नत जुबेर, प्रक्रुति मिश्रा, मदिराक्षी मुंडले, शिविन नारंग, कनिका मान शालीन भनोट, और टीना दत्ता की जगह पक्की हो चुकी है। अभी आगे कंटेस्टेंट्स की तलास जारी है। पिछले कुछ समय से कयास लगाए जा रहे थे कि शो का हिस्सा टिकटॉक स्टार और सोशल मीडिया इंफ्ल्युएंसर फैसल शेख भी होंगे, लेकिन ऐसा अभी तक कंफर्म नहीं हुआ है। बिग बॉस के फैंस इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इस बार ऐसा माना जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन भी इस शो को सलमान खान के साथ होस्ट करते नजर आ सकते हैं। हालांकि यह खबर कितनी हद तक सही है, इस बात का तो शो को शुरू होने पर ही पता चलेगा। हालांकि अब यह देखना होगा कि इस शो में और किस-किस को जगह मिलती है।


Source: Dainik Bhaskar September 25, 2022 18:31 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */