बार-बार लगती है प्यास तो हो सकती है गंभीर बीमारी, न करें नजरअंदाज - News Summed Up

बार-बार लगती है प्यास तो हो सकती है गंभीर बीमारी, न करें नजरअंदाज


ये हैं अत्यधिक प्यास लगने की वजह अत्यधिक प्यास लगने की अवस्था को मेडिकल टर्म में ‘पॉलीडिप्सिया’ कहते हैं। इस अवस्था में संबंधित व्यक्ति जरूरत से ज्यादा पानी पीता है जिसकी वजह से शरीर में सोडियम की कमी हो सकती है। मतली या उल्टी जैसे लक्षण भी हो सकते हैं। इसके अलावा सामान्य से ज्यादा पेशाब करने की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है। लेकिन कुछ बीमारियां ऐसी हैं, जिनमें पॉलीडिप्सिया यानी अत्यधिक प्यास लगना प्रमुख लक्षण होता है।डिहाईड्रेशन इसका सीधा सा अर्थ है कि शरीर में पानी की कमी का होना। फूड पॉयजनिंग, हीटवेव, डायरिया, इन्फेंक्शन, फीवर या बर्निंग इसकी प्रमुख वजह हैं। बार-बार प्यास का लगना, मुंह का सूखना, थकान, उल्टी, मतली और बेहोशी इसके लक्षण हैं । डिहाईड्रेशन के मरीज को सही मात्रा में पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाईट्स देकर ठीक किया जा सकता है। लेकिन कभी-कभी लापरवाही पर यह मौत का कारण भी बन सकता है।इनडाइजेशन या अपच कई बार अधिक तेलयुक्त या मसालेदार भोजन खाने के बाद वह आसानी से नहीं पचता है। शरीर को गरिष्ठ भोजन पचाने के लिए अधिक पानी की जरूरत होती है। इससे शरीर में पानी की कमी होने लगती है और यह अत्यधिक प्यास की वजह हो सकती है।


Source: Navbharat Times January 28, 2021 10:36 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */