बारिश से ओन्हारी फसल को भारी नुकसानबालोद । मौसम विभाग ने 9 से 11 जनवरी के बीच जिले में आंधी तूफान के साथ बेमौसम झमाझम बारिश होने की चेतावनी दी थी। मौसम विभाग का यह अंदाज सही साबित हुआ है व सोमवार व मंगलवार को जिले में बेमौसम झमाझम बारिश ने दस्तक दी। बेमौसम बारिश की वजह से चना, गेहूं, तुअर साग सब्जी व धान का नुकसान होने की आशंका है। पहले ही किसान महंगाई की मार झेल रहा है व उसमें भी हो रही बेमौसम बारिश से किसानों की कमर तोड़ दी है। बेमौसम बारिश की वजह से रबी फसल के साथ सब्जी भाजी की फसल भी संकट में आया है।बेमौसम बारिश एवं बदरीला वतावरण की वजह से बीमारी फैलने की संभावना निर्माण हुई है। बदरीला वातावरण से बुखार, सर्दी, खांसी के साथ अन्य बीमारी हो रही है। पहले ही कोरोना का संकट है। ऐसे में सर्दी, खांसी, बुखार बीमारी से नागरिकों में डर का वातावरण निर्माण हुआ है।मच्छरों का बढेगा आतंकबेमौसम बारिश के कारण जगह जगह पानी जमा होने से मच्छरों का आतंक बढ़ेगा। इस कारण डेंगू, मलेरिया, उल्टी, दस्त की बीमारियां बढ़ सकती हैं। जिससे नागरिकों में डर का वातावरण निर्माण हुआ है।जनजीवन प्रभावितसोमवार को जबरदस्त बारिश के बाद मंगलवार को भी दोपहर तक बारिश का माहौल बना रहा व रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा सड़क किनारे अपनी छोटी दुकानों को लेकर बैठे हुए फल व अन्य वस्तुओं के विक्रेताओं को उठाना पड़ा।दिन में ही रात सा दिख रहा था नजारामंगलवार को बालोद शहर में सुबह से शाम तक बादल छाए हुए थे। जिससे दिन में ही रात होने का दिखायी दे रहा था। ठंड लग रही थी। घरों में होने वाले नागरिकों ने अलाव जलाते हुए बैठे दिखाई दे रहे थे।Posted By: Nai Dunia News Network
Source: Dainik Jagran January 12, 2022 07:53 UTC